दीपिका चिखलिया ने देखा रामायण का टीजर, रणबीर कपूर के काम पर दिया रिएक्शन, बोलीं- '4000 करोड़ की फिल्म...'

डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 80-90 के दशक की मशहूर ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने भी इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका चिखलिया ने दी रामायण के टीजर पर प्रतिक्रिया

Dipika Chikhlia On Ramayana Teaser: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. खास बात यह है कि 80-90 के दशक की मशहूर ‘सीता' दीपिका चिखलिया ने भी इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म की भव्यता और विजुअल्स की जमकर तारीफ की है और कहा कि यह बेहद खूबसूरत लग रही है. उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

‘बहुत ग्रैंड और खूबसूरत है टीजर'

दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने टीजर देखा और यह बहुत ग्रैंड लगा. उन्होंने कहा, “बहुत रिच लग रहा है, इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है. अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं, यह बहुत खूबसूरत दिख रही है.” उनकी इस प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म का स्केल और प्रेजेंटेशन काफी शानदार है. फैंस भी टीजर देखकर यही कह रहे हैं कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है.

4000 करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म

रामायण को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में गिना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी बताया कि इस प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम चल रहा है और इसे बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला पार्ट अक्टूबर 2026 (दीवाली के आसपास) और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

दमदार स्टारकास्ट और टीजर की झलक

टीजर में रणबीर कपूर के कई रूप देखने को मिलते हैं, जिसमें उनका शांत, वीर और भावुक अंदाज नजर आता है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं, वहीं सनी देओल, यश और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. टीजर में राम के वनवास से लेकर राक्षस वध तक की झलक दिखाई गई है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है. अब दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser: रामायणम् का आया हनुमान जयंती पर टीजर, आलिया-करण जौहर ने की तारीफ, रणबीर कपूर का राम बनने का वीडियो वायरल
 

Featured Video Of The Day
तेंदुए के साथ इंसान की लड़ाई... गांव में जिसने भी देखा ये मंजर, दहल गया
Topics mentioned in this article