यूपी के अमरोहा से पहुंची मुंबई, बनना चाहती थी सिंगर लेकिन बना डाला कॉमेडियन, बुलंदियां छूने के बाद भी चॉल में हुई गुमनाम मौत

बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन, जिन्होंने लोगों को हंसाया, वही अपने आखिरी दिनों में गरीबी और गुमनामी में जीने को मजबूर हो गईं, उनकी कहानी फिल्मी दुनिया की कड़वी सच्चाई दिखाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी के अमरोहा से पहुंची मुंबई,बनना चाहती थी सिंगर बना डाला कॉमेडियन

हिंदी सिनेमा की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी हैं, जो बाहर से जितनी रंगीन दिखती हैं, अंदर से उतनी ही दर्दभरी होती हैं. ये कहानी भी एक ऐसी ही शख्सियत की है, जिसने अपने अंदाज और टाइमिंग से लोगों को हंसाया और सालों तक पर्दे पर राज किया. बात हो रही है बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन की, जिनकी मौजूदगी ही एंटरटेनमेंट की पहचान बन गई थी. लेकिन वक्त ने ऐसा मोड़ लिया कि वही हंसाने वाली कलाकार अपने आखिरी दिनों में तंगी और गुमनामी से जूझती नजर आई.

ये भी पढ़ें: 1963 में सिर्फ 27 दिन में बन गई थी बॉलीवुड की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों, फिल्म का अंत रोने पर कर देगा मजबूर

कौन थीं ये मशहूर कॉमेडियन

हम बात कर रहे हैं टुन टुन यानी उमा देवी खत्री की, जो हिंदी सिनेमा की पहली महिला कॉमेडियन मानी जाती हैं. 1923 में जन्मीं टुन टुन का सपना सिंगर बनने का था और उन्होंने इसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की. लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टिंग की राह पर ला खड़ा किया और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें हर फिल्म का खास हिस्सा बना दिया.

जब सफलता धीरे-धीरे दूर हो गई

टुन टुन ने दिलीप कुमार और गुरु दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और कई फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. लेकिन समय के साथ उनका करियर ढलने लगा. एक इंटरव्यू में शशि रंजन ने बताया कि अपने आखिरी दिनों में वो मुंबई की एक चॉल में रह रही थीं. हालत इतनी खराब थी कि उन्हें खाने और दवाइयों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था.

Advertisement



दर्द में भी मुस्कुराने का हौसला

सबसे खास बात ये थी कि इतनी मुश्किलों के बावजूद टुन टुन ने अपनी मुस्कान नहीं छोड़ी. वो अपनी हालत पर भी हंसती थीं और हालात को स्वीकार कर आगे बढ़ती थीं. इंडस्ट्री ने भले ही उन्हें भुला दिया, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत और जिंदादिली को जिंदा रखा.

वक्त और शोहरत की सच्चाई

अपने एक इंटरव्यू में टुन टुन ने कहा था कि समय कभी नहीं रुकता. आज कोई स्टार है तो कल कोई और होगा. उनकी ये बात फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को साफ तौर पर दिखाती है कि शोहरत हमेशा साथ नहीं रहती.

एक अधूरी लेकिन यादगार कहानी

Advertisement

2003 में 80 साल की उम्र में टुन टुन ने दुनिया को अलविदा कहा. कभी बुलंदियों पर रहने वाली ये कलाकार अपने आखिरी दिनों में गुमनामी और गरीबी में जीती रही. उनकी कहानी सिर्फ एक इंसान की नहीं, बल्कि उस सच्चाई की है जो अक्सर चमक-दमक के पीछे छिप जाती है.
 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Tun Tun
Uma Devi Khatri
Actress Tun Tun
Tun Tun Movies
Tun Tun Comedy