अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं टीवी के ये 6 सीरियल, देखने के लिए नहीं मिल रहे दर्शक, कभी TRP में रहते थे नंबर वन

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कई बड़े टीवी सीरियल नीचे खिसक गए हैं. जानिए कौन सा शो किस नंबर पर है और किसकी हालत सबसे खराब रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं टीवी के ये 6 सीरियल

टीवी की दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों का मूड बदलता रहता है और इसका सीधा असर टीआरपी लिस्ट पर दिखता है. जो शो कल तक घर-घर में छाए रहते थे, आज वही टीआरपी लिस्ट में नीचे फिसलते नजर आ रहे हैं. जो सीरियल कभी दर्शकों के फेवरेट हुआ करते थे, अब वही लिस्ट में नीचे खिसकते नजर आ रहे हैं. 23 अप्रैल को जारी हुई इस रिपोर्ट में साफ दिखा कि कहानी कमजोर पड़ते ही दर्शक तुरंत दूरी बना लेते हैं. नए शोज भी उम्मीद पर खरे नहीं उतर पा रहे और पुराने शोज की पकड़ भी ढीली होती दिख रही है. आइए जानते हैं उन शोज के बारे में जो इस हफ्ते सबसे नीचे रहे.

ये भी पढ़ें: शोले का ये एक्टर था एक शानदार क्रिकेटर, मगर किस्मत ने बना डाला सांभा

30वें नंबर पर डॉक्टर वाला नया शो

सबसे नीचे यानी 30वें नंबर पर 'गुम है किसी के प्यार में... एक डॉक्टर, दो जिंदगियां' पहुंच गया है. हाल ही में शुरू हुआ ये शो एक इटालियन सीरीज का हिंदी रीमेक है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ पाया. इस हफ्ते इसकी टीआरपी सिर्फ 0.6 रही, जो साफ बताती है कि ऑडियंस से कनेक्शन अभी कमजोर है.

पुष्पा इंपॉसिबल

29वें नंबर पर पुष्पा इंपॉसिबल है. ये शो लंबे समय से चल रहा है और इसके 1200 से ज्यादा एपिसोड आ चुके हैं. बावजूद इसके, इस हफ्ते इसकी टीआरपी सिर्फ 0.7 रही. ये साफ दिखाता है कि शो की पकड़ अब कमजोर हो रही है.

तारा

28वें नंबर पर तारा है, जो एक रोमांटिक ड्रामा सीरियल है. ये शो इसी साल शुरू हुआ है लेकिन दर्शकों के बीच खास जगह नहीं बना पाया. इस हफ्ते इसकी टीआरपी 0.7 रही.

Advertisement

इतनी सी खुशी

27वें नंबर पर इतनी सी खुशी है. पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ ये शो भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है. इस हफ्ते इसकी टीआरपी 0.7 दर्ज की गई है.

जाने अनजाने हम मिले

26वें नंबर पर जाने अनजाने हम मिले है, जो जी टीवी पर प्रसारित होता है. ये शो 2024 में शुरू हुआ था. इस हफ्ते इसकी टीआरपी 0.8 रही, लेकिन फिर भी ये टॉप लिस्ट से दूर है.

Advertisement

झनक

25वें नंबर पर झनक है, जो कभी टॉप पोजीशन पर बना रहता था. अब इसकी टीआरपी लगातार गिर रही है. इस हफ्ते ये 0.8 पर सिमट गया है, जो मेकर्स के लिए चिंता की बात है.

Featured Video Of The Day
गंगा एक्सप्रेसवे का अगर देख लिया ये ड्रोन VIDEO, गर्व से भर जाएंगे आप