Trisha Krishnan: थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच फंसी तृषा कृष्णन, मची अफरा-तफरी

थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस समारोह में सबका ध्यान खींचा तृषा कृष्णन ने. तृषा समारोह में शामिल हुईं और वहां से बाहर निकलते हुए भीड़ में फंसती नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भीड़ में फंसी तृषा कृष्णन
Social Media
नई दिल्ली:

Trisha Krishnan mobbed at Vijay oath taking ceremony: एक्टर ने राजनेता बने थलापति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में तमाम सम्मानित हस्तियां पहुंचीं और इस पल की साक्षी बनीं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं तृषा कृष्णन. तृषा की मौजूदगी ने इस समारोह में चार चांद तो लगाए ही साथ ही इस जोड़ी के फैन्स को बातें बनाने का मौका भी दे दिया. बता दें कि विजय ने 2026 के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इस समारोह के बाद जब तृषा स्टेडियम से बाहर निकल रही थीं तो फैंस और रिपोर्टर्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

तृषा अपनी मां, उमा कृष्णन के साथ स्टेडियम पहुंचीं और उन्हें विजय के परिवार वालों और दूसरे खास मेहमानों के साथ समारोह देखते हुए देखा गया. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, खासकर तब जब उनके और विजय के रिश्ते को लेकर खबरें तेजी से फैल रही थीं.

समारोह खत्म होने के बाद वहां काफी भीड़ हो गई. जैसे ही तृषा स्टेडियम से बाहर निकलने लगीं, रिपोर्टर्स और फैंस का एक बड़ा हुजूम उनके चारों ओर जमा हो गया. कई लोग विजय के शपथ लेने पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश कर रहे थे. चारों तरफ से धक्का-मुक्की और सवालों की बौछार के बावजूद, वह शांत रहीं और भीड़ के बीच से गुजरते हुए मुस्कुराती रहीं.

Advertisement

वह मीडिया से बात करने के लिए नहीं रुकीं और चुपचाप वहां से निकल जाना ही बेहतर समझा. तृषा को टील और सुनहरे रंग की साड़ी में देखा गया जिसके साथ उन्होंने सुनहरी कढ़ाई वाला क्रीम कलर का ब्लाउज पहना था. उन्होंने चमेली के फूल, हीरे और रूबी का चोकर सेट, करीने से बना जूड़ा और हल्का-फुल्का मेकअप करके अपने इस लुक को पूरा किया.

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर की मौत के बाद जब पहली बार सेट पर गईं नीतू कपूर, बोलीं- मैं हर शॉट से पहले कांप जाती थी, हिम्मत नहीं बची थी

Advertisement

काम की बात करें तो तृषा जल्द ही 'करुप्पु' फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सूर्या भी मुख्य भूमिका में हैं. RJ बालाजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं दूसरी तरफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ चल रहे सर्टिफिकेशन विवाद के चलते अभी भी अटकी हुई है.

यह भी पढ़ें: Kishore Kumar 4 Wives:किशोर कुमार ने की थीं 4 शादियां, हर बार एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस, दूसरी वाली के आगे तो फेल हैं ऐश्वर्या-माधुरी

Featured Video Of The Day
वैशाली में CM के हेलीकॉप्टर ने बढ़ाई धड़कनें, उड़ान के बाद हवा में मंडराता रहा
Topics mentioned in this article
Trisha Krishnan
Vijay Swearing In
Tamil Nadu Chief Minister
Chennai Jawaharlal Nehru Stadium
2026 Tamil Nadu Assembly Elections