टॉक्सिक अब 19 मार्च को नहीं होगी रिलीज, धुरंधर 2 का डर नहीं ईरान-इजरायल-अमेरिका बने वजह

Dhurandhar 2 Solo Release on March 19: होली के मौके पर बड़ी अनाउंसमेंट, धुरंधर 2 से कोई क्लैश नहीं चाहते यश, टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली गई. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Solo Release on March 19: टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Solo Release on March 19: होली के मौके पर टॉक्सिक मेकर्स ने बड़ी अनाउंसमेंट की है. खबर है कि टॉक्सिक की रिलीज डेट बदल दी गई है. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म धुरंधर 2 से क्लैश की वजह से बदली गई है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये बड़ा फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात को लेकर किया गया है. होली यानी 4 मार्च के दिन मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए अनाउंस किया कि ताजा हालात को देखते हुए उन्होंने फिलहाल फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया.

मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिस तरह के हालात अभी बने हुए हैं वे ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने के उनके मकसद पर असर डाल सकता है. यह फैसला उनके पार्टनर्स और ऑडियंस को देखते हुए लिया गया है. आपके प्यार, सपोर्ट और पेशेंस के लिए धन्यवाद. पोस्ट के आखिर में उन्होंने रिलीज डेट बताई. अब लेटेस्ट खबर ये है कि फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

टॉक्सिक मेकर्स ने अपनी ऑफीशियल पोस्ट में क्या लिखा

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है. कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है. कई सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे. लेकिन मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे. अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है. आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और आगे भी आपके प्यार की उम्मीद रखते हैं. अब टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
13 साल का Coma खत्म: India के पहले Passive Euthanasia मरीज Harish Rana का AIIMS Delhi में निधन
Topics mentioned in this article