यश की टॉक्सिक में कैसे हुई कियारा आडवाणी की एंट्री, डायरेक्टर ने कहा- वो दिखावे से दूर रहती हैं

Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि फिल्म में कियारा का किरदार ‘नादिया’ एक साथ नाजुक और उग्र दोनों है और उन्होंने इस कॉम्बिनेशन को बखूबी ढंग से निभाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘टॉक्सिक’ में कियारा का इमोशनल जादू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग और तैयारियों के बीच इसकी डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा की एक्टिंग की खुलकर तारीफ की है. उनके मुताबिक, कियारा ने फिल्म में ‘नादिया' के किरदार को जिस तरह निभाया है, वो बेहद खास है. ये किरदार एक साथ नाजुक भी है और उग्र भी, और इस बैलेंस को स्क्रीन पर दिखाना आसान नहीं होता. लेकिन कियारा ने इसे बहुत ही सहज और प्रभावी तरीके से निभाया है, जो दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा.

'उनकी मौजूदगी बेहद रियल लगती है'

गीतू मोहनदास का कहना है कि कियारा की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद नैचुरल है. उन्होंने बताया कि कई बार फिल्में सिर्फ लॉजिक से नहीं, बल्कि एक फीलिंग से शुरू होती हैं, और कियारा को कास्ट करना भी ऐसा ही फैसला था. कियारा का काम करने का तरीका भी काफी अलग है. वो दिखावे से दूर रहती हैं और अपने काम में पूरी ईमानदारी और अनुशासन दिखाती हैं. यही बात उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में 40 दिन बाद इस प्रोड्यूसर ने बढ़ाया मदद का हाथ, कैमरे के सामने जीती रकम देने का वादा

किरदार को जीती हैं कियारा

डायरेक्टर ने ये भी बताया कि कियारा सिर्फ दिए गए निर्देशों तक सीमित नहीं रहतीं. वो अपने किरदार को खुद समझती हैं और उसमें अपनी तरफ से नई लेयर्स जोड़ती हैं. शूटिंग शुरू होने से पहले ही वो अपने रोल में उतर जाती हैं. उनकी जिज्ञासा और सीखने की इच्छा उन्हें एक ‘डायरेक्टर की एक्टर' बनाती है, जो हर फिल्ममेकर के लिए खास होती है.

‘टॉक्सिक' में दिखेगा नया अवतार

Advertisement

फिल्म पहले ही चर्चा में है और कियारा का ‘नादिया' किरदार इसमें नई जान डालने वाला है. इस फिल्म के जरिए वो एक बार फिर अपनी वर्सेटिलिटी दिखाती नजर आएंगी. फिल्म में यश, नयनतारा, हुमा कुरेशी, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और डेरेल डी'सिल्वा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. ये फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी और माना जा रहा है कि ये कियारा के करियर का एक अहम पड़ाव साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- अस्पताल में हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, सबा आजाद ने बताया जिंदगी के 14 सबसे बुरे दिन, कहा- 4 किलो वजन घट गया

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर मौलाना रशीदी का चौंकाने वाला बयान!
Topics mentioned in this article
Kiara Advani
Toxic: A Fairy Tale For Grown-ups
Yash