Toxic Box Office Collection Day 4:  बॉक्स ऑफिस रेस में सबसे आगे टॉक्सिक, सैटरडे को वसूली इतनी कमाई, जानें बजट से कितनी दूर

Toxic Box Office Collection Day 4: यश और कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा 4 दिनों में पार कर लिया है. जबकि सैटरडे को 24.50 करोड़ की कमाई हासिल की है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Toxic Box Office Collection Day 4  टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
नई दिल्ली:

Toxic Box Office Collection Day 4: यश की टॉक्सिक द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स सैटरडे को बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे रही, जिसने सैकनिल्क के अनुसार 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा केवल 4 दिनों में पार कर लिया. जबकि सोशल मीडिया पर फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन अपनी पकड़ बनाए रखी. जबकि आवारापन 2 के शोर में हिंदी भाषा में अच्छी कमाई अपने नाम की. 

टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

सैकनिल्क के अनुसार, 24.50 करोड़ की कमाई शनिवार को करने के बाद टॉक्सिक ने भारत में 190.45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 227.50 करोड़ पहुंचा है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन 4 करोड़ कमाने के साथ वर्ल्डवाइड कमाई 254.75 करोड़ हुई है. लेकिन अभी 500 करोड़ के बजट से टॉक्सिक काफी दूर है. 

ये भी पढ़ें- 500 रुपए में शोज, पॉपुलर पंजाबी सिंगर ने दिल टूटने पर बनाया हिट गाना, जानें कैसे ग्लोबल आइकन बने गुरु रंधावा

हिंदी भाषा में नंबर वन बनी टॉक्सिक

टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया था. जबकि डब्ड वर्जन को हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था. लेकिन कमाई के मामले में यश की टॉक्सिक को हिंदी भाषा में ज्यादा पसंद किया जा रहा है. डे 4 पर 15.50 करोड़ का कलेक्शन केवल हिंदी में हासिल किया है. जबकि कन्नड़ में उसका आधा यानी 6.60 करोड़ रहा. वहीं मलयालम में 15 लाख, तमिल में 75 लाख और तेलुगू में 1.50 करोड़ ही कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

Advertisement

आवारापन 2 की कमाई

आवारापन 2 की बात करें तो 16वें दिन सैटरडे को 1.25 करोड़ कलेक्शन के साथ आवारापन 2 ने 146.70 करोड़ का नेट कलेक्शन और 174.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 207.35 करोड़ रहा है. जबकि फिल्म का बजट 35 से 40 करोड़ का बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 1971 में आई वो फिल्म, जिसके 5 के 5 गाने हैं सदाबहार, मुकेश, मन्ना डे, लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया एवरग्रीन

Advertisement
Featured Video Of The Day
रसुआ में मौत का मंजर! नेपाल में चारों ओर तबाही, NDTV के कैमरे पर क्या दिखा?
Topics mentioned in this article
Toxic
Awarapan
Toxic Box Office
Bollywood
Yash