छोटे पर्दे के लोकप्रिय 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल के वफादार और हम सबके चहेते बाघा यानी तन्मय वेकारिया ने हाल ही एक ऐसी बात कह दी कि फैंस की आंखें भर आईं. सीरियल ने कामयाबी के बेमिसाल 18 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन इस हंसी-खुशी के माहौल के बीच बाघा ने अपने दिल का एक ऐसा गहरा राज खोला है जिसे सुनकर उनके काम के प्रति जूनून को देख कर कहेंगे सच में बड़ा जिगरा चाहिए.
24 घंटे खड़े रहने से रहने लगा है पीठे में दर्द
पर्दे पर अजीब से पोस्चर में खड़े रहने वाले बाघा के लिए असल जिंदगी में यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा. टेली टक्कर को दिए एक इंटरव्यू में तन्मय ने बताया कि वो अजीब तरीके से टेढ़े होकर खड़े रहने का जो स्टाइल है न, उसने पिछले काफी दिनों से उनकी पीठ में असहनीय दर्द ने एंट्री कर ली है.
फैंस के प्यार से भूल जाते है दर्द
उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि इतने सालों से लगातार उस खास पोजीशन में खड़े रहने की वजह से मेरी कमर में दिन-रात, 24 घंटे असहनीय दर्द रहता है.लेकिन उन्हें इस बात का कोई डर नहीं रहता कि दर्द की वजह से उनका कोई मूवमेंट खराब होगा या वो डायलॉग नहीं बोल पाएंगे. बल्कि पब्लिक का प्यार उनके लिए पेनकिलर की तरह काम कर रहा है. सेट पर कदम रखते ही माहौल इतना जादुई और पॉजिटिव हो जाता है कि वो हर एक पल को पूरी शिद्दत से एन्जॉय करते हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने जा रहा है अपने 18 साल पूरे
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा इसी महीने की 28 जुलाई को अपने 18 साल पूरे कर लेगा.यह सीरियल और उसकी टीम के लिए बेहद गर्व की बात होती है.क्योंकि 2008 में जब पहली बार इस सीरियल को लॉच किया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी हर घर मेंदेखा जाने वाला सबसे ज्यादा पॉपुलर शो बन जाएगा.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान निकले खिलाड़ियों के खिलाड़ी, मैदान में उतरे तो मारी हाफ सेंचुरी