टाइगर श्रॉफ की टीम ने फायरिंग की घटना के बाद जारी किया पहला बयान, AI वीडियो और झूठे दावों को लेकर दी ये चेतावनी

'टीम टाइगर' ने मीडिया ऑर्गेनाइजेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी अपील की है कि वे एक्टर के बारे में कोई भी कंटेंट छापने या शेयर करने से पहले सावधानी बरतें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
टाइगर श्रॉफ की टीम ने जारी की स्टेटमेंट, AI से फेक वीडियो बना वायरल करने वालों को दी चेतावनी
Social Media
नई दिल्ली:

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की एक घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे मुंबई में हुई, जब बॉलीवुड एक्टर एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे. घटना के एक वीडियो में हमलावरों को उनकी कार पर बहुत करीब से गोली चलाते हुए देखा जा सकता है. टाइगर तो इस हमले में सुरक्षित रहे लेकिन बताया जा रहा है कि इस घटना में उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. इस गोलीबारी के बाद एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. साथ ही इस हमले के हालात और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अब एक्टर की टीम ने अपना पहला बयान जारी किया है.

टाइगर की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर क्या कहा?

टाइगर की टीम ने एक्टर से जुड़ी फर्जी खबरों और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किए गए झूठे कंटेंट को फैलाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है. टीम ने साफ किया है कि टाइगर ने हाल ही में हुई इस घटना के बारे में कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं की है और न ही कोई वीडियो जारी किया है. साथ ही, चेतावनी दी गई है कि भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पेजों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों में भ्रम पैदा करने और बिना किसी कनफर्मेशन के गलत दावे किए जा रहे हैं.'टीम टाइगर' ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कंटेंट की सच्चाई जांचे बिना उस पर यकीन ना करें और ना ही उसे शेयर करें, बल्कि केवल ऑफीशियल सोर्सेज पर ही भरोसा करें. यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पेजों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों में भ्रम पैदा करने और बिना पुष्टि किए दावे फैलाने के लिए मनगढ़ंत कंटेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. 'टीम टाइगर' ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कंटेंट की सच्चाई जांचे बिना उस पर यकीन ना करें और न ही उसे शेयर करें, बल्कि केवल ऑफीशियल सोर्सेज पर ही भरोसा करें.

बयान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल और ऑनलाइन अफवाह फैलाने वाली कहानियों के प्रचार को लेकर भी चिंता जताई गई है. टीम के मुताबिक, कई प्लेटफॉर्म्स ऐसी "मनगढ़ंत कहानियां, AI से बने वीडियो और पहले से तैयार की गई झूठी बातें" शेयर कर रहे हैं, जिन्हें गलत तरीके से टाइगर से जोड़ा जा रहा है. टीम ने ऐसे कंटेंट को "पूरी तरह से झूठा और गलत" बताया है, जिसका मकसद जनता को गुमराह करना है.

Advertisement

'टीम टाइगर' ने मीडिया ऑर्गेनाइजेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी अपील की है कि वे एक्टर के बारे में कोई भी कंटेंट छापने या शेयर करने से पहले सावधानी बरतें. टीम ने जोर देकर कहा कि वे ऐसी किसी भी मनगढ़ंत कंटेंट को सपोर्ट नहीं करते हैं. उन्होंने पब्लिशर्स से कहा है कि वे क्लिक या कमाई को प्रायौरिटी देने के बजाय जानकारी की सच्चाई की जांच करें. साथ ही, उनसे यह भी कहा गया है कि वे "एन्गेजमेंट या पैसे कमाने के लिए गलत जानकारी न बनाएं और न ही उसे आगे बढ़ाएं." 

बयान में सोशल मीडिया यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी कि इस तरह के कंटेंट को शेयर करने के कानूनी परिणाम हो सकते हैं. नोटिस में कहा गया है, "जो कोई भी व्यक्ति या पेज ऐसा मनगढ़ंत कंटेंट बनाता, बढ़ावा देता या फैलाता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम इन मामलों पर नजर रख रहे हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित को ‘माया' बनाने के लिए मनीष मल्होत्रा के 54 डिजाइन हुए रिजेक्ट, डायरेक्टर को पसंद आई सिर्फ सिंपल सलवार-कमीज

आखिर में, टीम ने लोगों से अपील की कि वे बिना कनफर्म किए गए दावों को लेकर सतर्क रहें और किसी भी जानकारी की जांच एक्टर के ऑफीशियल मीडियम से करें. उन्होंने सभी से अपील की कि "वे केवल टाइगर श्रॉफ और उनकी ऑफीशियल टीम की तरफ से दी गई वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें."

Featured Video Of The Day
प्रियंका गांधी संभालेंगी UP कांग्रेस की कमान! बीजेपी में जाने वाले हैं राजा भैया?
Topics mentioned in this article
Tiger Shroff
Tiger Shroff Firing Case
Entertainment
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं