पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 ट्रेलर रिलीज

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह ट्रेलर इस सीजन की एक जबरदस्त झलक पेश करता है. एक ऐसी झलक जो हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल ड्रामे, सुलगते हुए बदले, इमोशनल टकराहट और टकराव से भरी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन-2 का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

इंतजार की घड़ियां अब और भी रोमांचक हो चुकी हैं. "ठुकरा के मेरा प्यार" सीजन 2 का ट्रेलर आ चुका है, जो दर्शकों को सीधे एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां मोहब्बत मासूम नहीं रह जाती, बल्कि ताकत की कीमत व्यक्तिगत रूप से चुकानी पड़ती है. धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो अपराधबोध और जुनून के बीच जूझ रहा है. एक ऐसा इंसान जिसने कभी कोई एक ऐसी गलती की थी जिससे सब कुछ तहस-नहस हो गया और अब एक बार फिर वह खुद को राजनीति, सत्ता और अधूरी भावनाओं के खतरनाक जाल में खिंचता हुआ पाता है.

संचिता बसु, शानविका चौहान के रूप में और भी ज्यादा धाकड़, दमदार और शक्तिशाली बनकर उभरती हैं. सत्ता के बेरहम गलियारों से गुजरते हुए वह नियमों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर देती है. भले ही इसके लिए उसे इस रास्ते में रिश्तों की परिभाषा को ही क्यों न बदलना पड़े.

यह ट्रेलर इस सीजन की एक ऐसी झलक दिखाता है जो हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल ड्रामे, सुलगते हुए बदले, इमोशनल टकराहट और टकरावों से भरा हुआ है. "जैसे ही सीतापुर महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की रणभूमि बन जाता है, कुलदीप और शानविका खुद को एक ऐसे खेल के विपरीत छोर पर पाते हैं... जहां भरोसा बेहद नाजुक होता है और इरादे कभी वैसे नहीं होते जैसे दिखाई देते हैं. यह सीजन जज्बातों के उस तूफान को और भी ज्यादा गहरा करता है जिसने पहले सीजन को एक मिसाल बनाया था, वही दिल का टूटना, वही बदले की आग और एक कमतर आंके गए कमजोर इंसान का हर दीवार लांघकर उभरना... लेकिन इस बार यह खेल एक बहुत बड़े और कहीं ज्यादा खतरनाक कैनवास पर रचा गया है."

इस बारे में संचिता बसु ने कहा कि "सीजन 2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है जो जज्जाबी तौर पर अनकही और अप्रत्याशित है. वह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है, खुद को समेटकर रखने वाली और सतर्क है साथ ही लगातार इस उलझन में है कि जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए, तो फिर प्यार के असली मायने क्या रह जाते हैं. इस सीजन में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया, वो यह है कि यहां कुछ भी पूरी तरह सही या गलत नहीं है... हर इमोशन अपने साथ एक अंजाम लेकर आता है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 22 साल की उम्र में सीख लिया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, सुंबुल तौकीर ने बताया क्यों पसंद है अकेलापन

कुलदीप कुमार के रूप में वापसी कर रहे धवल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि, "कुलदीप इस सीजन में अपने अतीत का बोझ उठाता है. वह इमोशनल होने के साथ ही एक अजीब तरह के द्वंद्व में है, वह जो महसूस करता है और जो दुनिया उससे उम्मीद करती है, उसके बीच लगातार फंसा हुआ रहता है. यह ट्रेलर केवल एक झलक दिखाता है कि इस बार उनकी यात्रा जज्बाती और निजी हो जाती है. इस बार कहानी का दायरा भले ही बहुत बड़ा हो गया हो, लेकिन इसके जज्बातों की जो बुनियाद और आत्मा है, उतनी ही सच्ची और जमीनी है." 'ठुकरा के मेरा प्यार' – सीजन 2, 19 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
साब एक सिगरेट पिलवा दो... यूपी में एनकाउंटर के बाद बदमाश की अनोखी डिमांड