ठुकरा के मेरा प्यार को जियो हॉटस्टार पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज को मिले व्यूज से साफ है लोगों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था. ऑरमैक्स के जारी किए आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर अब तक 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' 19 जून 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. इस हॉटस्टार स्पेशल ड्रामा सीरीज को श्रद्धा पासी जयरथ ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में संचिता बसु, धवल ठाकुर और अनिरुद्ध दवे लीड रोल में हैं.
क्या है सीरीज की कहानी?
Thukra ke mera pyaar सीजन-2 शानविका चौहान और कुलदीप कुमार की कहानी को ही आगे लेकर जाता है. इस बार उनके रिश्ते में प्यार, धोखा, पछतावा और बदले की आग का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. सीरीज की इस नई कहानी में पर्सनल दुश्मनी को राजनीति के संघर्ष की तरफ ले जाया गया है. हालांकि शो कुछ हिस्सों में दिलचस्प है लेकिन यह कहानी कहने के पुराने और घिसे-पिटे तरीके से ऊपर नहीं उठ पाया है.
ठुकरा के मेरा प्यार 2 की कास्ट
इस सीरीज में धवल ठाकुर, संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे, गोविंद पांडे, पलक जैन लीड रोल में हैं. बात करें इस सीरीज को मिली imdb रेटिंग की तो इसे 10 में से 7.8 की रेटिंग मिली है. शो को दर्शको का प्यार मिल रहा जो कि जियो हॉटस्टार पर इसकी रेटिंग से साफ है.
आते ही बन गई थी लीडर
दर्शकों की पसंदीदा बनकर उभर रही ये फिल्म आते ही टॉप-3 में आ गई थी. इस सीरीज ने लाफ्टर शेफ तक को तगड़ी टक्कर दे दी थी जो कि लंबे समय से नंबर वन पर रहा है. हालांकि ताजा रिपोर्ट की मानें तो यह सीरीज अब भी टॉप-3 में है. लेकिन एक पायदान खिसक गया है. फिलहाल जियो हॉटस्टार पर नंबर-1 पर प्रीतम और पेड्रो है, दूसरे नंबर पर लाफ्टर शेफ और तीसरे नंबर पर ठुकरा के मेरा प्यार है.