फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची है बॉलीवुड की 'पहली सुपरस्टार', हीरो से भी ज्यादा लेती थी फीस, पहचाना?

फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी है. यह बच्ची बचपन में बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ नजर आई. बड़ी होने के बाद यह कई हिट फिल्मों में बतौर हीरोइन दिखी. इसके दुनिया भर में लाखों करोड़ों फैंस थे.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची है बॉलीवुड की 'पहली सुपरस्टार'
नई दिल्ली:

फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी है. यह बच्ची बचपन में बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ नजर आई. वहीं बड़ी होने के बाद यह कई हिट फिल्मों में बतौर हीरोइन दिखी. इसके दुनिया भर में लाखों करोड़ों फैंस थे. इसके नाम से फिल्में चलती थीं और सुपरस्टार कहलाई. इसने अपने समय में सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया और इसका खुद की जलवा किसी सुपरस्टार से कम नहीं था. हालांकि अब यह बच्ची इस दुनिया में नहीं, लेकिन आज भी अपने काम के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा है. इसकी एक बेटी टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है तो वहीं दूसरी बेटी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है. 

अगर आप इस बच्ची को अब तक नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें यह लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रीदेवी के बचपन की फोटो है. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था. वह तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में नजर आईं. वह भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाती हैं. श्रीदेवी को उनके काम के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले. 1980 से 1990 के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं. 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.

बता दें कि यह फोटो तेलुगू फिल्म 'बड़ी पंथुलु' (1972) के सेट की है. फोटो में अंजलि देवी के साथ 9 साल की श्रीदेवी दिख रही हैं.  एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने शिवाजी गणेशन, एमजीआर, जयललिता, अंजलि देवी और सावित्री समेत अपने समय के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. उनकी प्यारी स्माइल और खूबसूरत आंखों ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया.

Advertisement

श्रीदेवी  ने 1985 में  फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु थी जो तमिल में थी. श्रीदेवी ने 1985 में फिल्म सोलहवां सावन से डेब्यू किया. हालांकि पहचान 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली. एक के बाद एक सुपरहिट महिला प्रधान फिल्मों में वह नजर आईं. सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी बेहतरीन फिल्में हैं. श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. उनकी बेटी जाह्ननी कपूर और खुशी कपूर हैं. जाह्नवी बड़ी स्टार बन चुकी हैं, जबकि खुशी इसी साल डेब्यू कर चुकी हैं.  24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'बयान वापस लें, नहीं तो...' BJP ने जम्मू-कश्मीर के CM उमर को भेजा नोटिस
Topics mentioned in this article
Sridevi Child Actor
Sridevi Childhood Photo
Sridevi Unseen Photo
Sridevi Chandni
Sridevi Actor
Sri Devi Unseen Photo
Sridevi All Time Beautiful Photos
Sridevi All Movies
Sridevi News
Sridevi News In Hindi
Sridevi Photo Video
Sridevi South Movies
Sridevi Songs List
Sridevi Songs