अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मुश्किल था इस सुपरस्टार को संभालना, मूड पर करते थे काम, अपने कुत्ते के नाम पर बुलाते थे सबको

केसी बोकाडिया ने राज कुमार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि अभिनेता अपने कुत्ते के नाम पर सबको ‘जानी’ बुलाते थे और उनका मूडी स्वभाव अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मुश्किल माना जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अपने कुत्ते के नाम पर सबको ‘जानी’ बुलाते थे राज कुमार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर राज कुमार अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार आवाज और रॉयल अंदाज के लिए जाने जाते थे. फिल्मों में उनका स्टाइल जितना अलग था, असल जिंदगी में भी वो उतने ही दिलचस्प इंसान थे. हाल ही में मशहूर फिल्मकार केसी बोकाडिया ने उनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि राज कुमार हर किसी को ‘जानी' कहकर बुलाते थे और इसकी वजह उनका पालतू कुत्ता था. उनके डॉग का नाम जानी था, इसलिए वो प्यार से लगभग सभी लोगों को इसी नाम से बुलाते थे. हालांकि केसी बोकाडिया को वो हमेशा ‘बोकाडिया साब' कहकर ही बुलाते थे. फिल्मकार ने ये भी कहा कि राज कुमार को संभालना अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि उनका मूड कब बदल जाए, कोई नहीं जानता था.

मूडी स्वभाव की वजह से अलग थे राज कुमार

केसी बोकाडिया ने बताया कि फिल्म 'पुलिस और मुजरिम' के लिए उन्होंने राज कुमार को एक दिन पहले फोन किया था. अगले ही दिन फिल्म का मुहूर्त रखा गया था और उन्हें हर हाल में उनकी जरूरत थी. बोकाडिया के मुताबिक, अगर राज कुमार किसी इंसान को पसंद नहीं करते थे तो वो फिल्म करने से साफ मना कर देते थे. उनके लिए कहानी से ज्यादा इंसान मायने रखता था. उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन काफी कैलकुलेटिव इंसान हैं, इसलिए उन्हें समझाना आसान होता है. लेकिन राज कुमार पूरी तरह मूड पर चलते थे. अगर उनका मूड अच्छा होता तो तुरंत हां बोल देते, वरना कोई उन्हें मना नहीं सकता था.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने दी पैपराजी को चेतावनी, इस बात पर आया गुस्सा, बोले- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

फीस की बातचीत भी रही मजेदार

बोकाडिया ने बताया कि जब फीस की बात शुरू हुई तो राज कुमार ने पूछा कि पिछली फिल्म में कितने पैसे दिए थे. निर्माता ने कहा 21 लाख रुपये. इसके बाद अभिनेता ने ज्यादा रकम मांगी. पहले 23 लाख की बात हुई, फिर 24 लाख और आखिर में बोकाडिया ने खुद 25 लाख रुपये देने की बात कह दी. इसके साथ ही उन्होंने अगले दिन मुहूर्त शूट करने की भी रिक्वेस्ट कर दी.

Advertisement

25 साल तक नहीं बदला एक्टर का अंदाज

सबसे दिलचस्प बात तब हुई जब राज कुमार ने पूछा कि इतनी जल्दी कॉस्ट्यूम कहां से आएंगे. इस पर बोकाडिया ने मजाक में कहा कि आप पिछले 25-30 सालों से एक जैसे ही दिख रहे हैं, इसलिए नए कपड़ों की जरूरत नहीं है. आखिरकार अभिनेता तैयार हो गए और वही पीला कोट पहनकर मुहूर्त में पहुंचे, जिसे उन्होंने फिल्म हमराज के गाने “नीले गगन के तले” में पहना था.

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की मम्मी से डिलीट करवाए गए थे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी के पोस्ट

Featured Video Of The Day
Heat Wave Alert In India: 47 डिग्री तक पहुंचा पारा Delhi समेत पूरे उत्तर भारत में 'हीटवेव' का टॉर्चर
Topics mentioned in this article