जब 34 साल पहले श्रीदेवी पर मेहरबान हुआ था मौसम, कैमरा ऑन होते ही सच हो गए गाने के बोल, अचानक बरस पड़े बादल, देखते रह गए यश चोपड़ा

श्रीदेवी पर फिल्माया गया यह सदाबहार गाना सिर्फ अपने खूबसूरत सींस के लिए ही नहीं, बल्कि शूटिंग के दौरान हुए एक हैरान कर देने वाले संयोग के लिए भी याद किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेघा रे मेघा श्रीदेवी का सुपरहिट गाना

श्रीदेवी को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन के नाम से जाना जाता है. अपनी एक्टिंग के साथ ही डांस से श्रीदेवी ने करोड़ों लोगों का दिल जीता. यूं तो श्रीदेवी ने कई डांस नंबर्स दिए हैं लेकिन आज हम आपको उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग के दौरान सभी लोग हैरान रह गए थे. शूटिंग शुरू होते ही गाने के बोल सच हो गए. ऐसा लग रहा था कि गाना इसी पल के लिए लिखा गया है. सिनेमा होने के बावजूद भी ये गाना सच सा लगता है. दरअसल, यहां बात हो रही है 'लम्हे' फिल्म के फेमस गाने "मेघा रे मेघा रे" की जिसे श्रीदेवी पर फिल्माया गया था.

इस गाने की खास बात यह थी कि इसकी शूटिंग के दौरान प्रकृति ने भी अपना जादू बिखेर दिया. शुरुआत में निर्देशक यश चोपड़ा ने आर्टिफिशियल बारिश के जरिए इस गाने को फिल्माने की पूरी प्लानिंग की थी. लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू हुई और कैमरा रोल होने लगा अचानक मौसम ने करवट ली और तेज नेचुरल बारिश होने लगी. इसके बाद इसी असली बारिश में पूरे गाने को शूट किया गया. बारिश की फुहारों के बीच श्रीदेवी के शानदार डांस ने इस गाने को इतना यादगार बना दिया कि आज भी इसे बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत रेन सॉन्ग्स में गिना जाता है.

राजस्थान की संस्कृति से जुड़ा ये गाना

"मेघा रे मेघा रे" गाना करीब 4 मिनट लंबा था जिसने रिलीज होते ही दर्शकों को अपना फैन बना दिया था. इस गाने की शूटिंग राजस्थान के मांडवा में हुई थी. इस खूबसूरत गाने को सुरों से सजाया था लता मंगेशकर ने, जबकि इला अरुण की आवाज ने इसमें राजस्थानी लोक संगीत का खास रंग घोल दिया. यही वजह है कि यह गाने सिर्फ एक फिल्मी गाना बनकर नहीं रह गया बल्कि इसमें राजस्थान की पारंपरिक लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की झलक भी खूबसूरती से देखने को मिली.

इस यादगार गाने के बोल प्रसिद्ध गीतकार आनंद बक्शी ने लिखे थे, जबकि इसकी मधुर धुन संगीतकार जोड़ी शिव-हरि ने तैयार की थी, जिसमें शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया शामिल थे.

यह भी पढ़ें: इंसान नहीं जानवर के लिए मोहम्मद रफी ने गाया था ये सुपरहिट गाना, 55 साल पहले किशोर कुमार ने किया रिजेक्ट, कहा था- इतना गंभीर नहीं हो सकता मैं





 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Weather Update: दिल्ली से सूरत तक मॉनसून का तांडव लाइव! बाढ़, बाढ़ और भूस्खलन से बाढ़
Topics mentioned in this article
Sridevi
Bollywood
Entertainment