Kaatera Box Office Collection: सालार के आगे साउथ की इस फिल्म ने मचाया तहलका, 5 दिनों में हासिल किया बजट का कलेक्शन

Kaatera Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सालार और डंकी की दहाड़ में साउथ की कटीरा का शोर लाजवाब है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kaatera Box Office Collection: कटीरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

Kaatera Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो ही फिल्मों की हुंकार सुनाई दे रही है, जो कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की सालार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की डंकी (Dunki) है. दोनों ही फिल्म 21 और 22 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाए हुए हैं. लेकिन इस तूफान में साउथ की एक फिल्म का धमाल देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं 29 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने केवल 6 दिनों में बजट का कलेक्शन हासिल कर लिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म कटीरा (Kaatera) की बात कर रहे हैं.

कटीरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Kaatera Box Office Collection 

29 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई साउथ की फिल्म कटीरा 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें किसानों की उन चुनौतियों का सामना करने की कहानी को उजागर करती है, जो उनकी लाइफ को नया मोड़ देती है. फिल्म में एक्टर जगपति बाबू, दर्शन थोगूदीप और राधाना राम अहम रोल में नजर आ रहे हैं. कटीरा को तरुण सुधीर ने डायरेक्ट किया है. 

कटीरा ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

कमाई की बात करें तो पहले दिन कटीरा ने 11 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन यह आंकड़ा 7.85 करोड़ पर पहुंचा. इसके बाद 9.3 करोड़ तीसरे दिन और चौथे दिन 9.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने की. वहीं पांचवे दिन 4.4 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया. वहीं वर्ल्डवाइड यह कलेक्शन 44 करोड़ पार हो गया है. जबकि फिल्म का बजट केव 15 से 20 करोड़ का बताया जा रहा है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
वोट बचाओ Vs लोकतंत्र बचाओ : रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, BJP की देशभर में पदयात्रा
Topics mentioned in this article
Kaatera
Kaatera Meaning
Kaatera Kannada Movie
Kaatera Kannada Movie Remake
Kaatera Movie Collection

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं