पाकिस्तान का ये सिंगर बना था भारत के नाकाम आशिकों का मसीहा, 90 के दशक में गली-गली गूंजती थी इसकी आवाज

90 के दशक में यूपी-बिहार की गलियों से लेकर बसों और ट्रकों तक जिस सिंगर की दर्द भरी आवाज गूंजती थी, उसने 50 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. आखिर कौन है ये सिंगर और क्यों आज भी लोग इनके गानों के दीवाने हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अताउल्लाह खान के गाने आज भी सुनेंगे तो लग जाएगी लत
Social Media
नई दिल्ली:

90 का दौर... जब मोबाइल नहीं, बल्कि कैसेट प्लेयर और टेप रिकॉर्डर का जमाना था. उस वक्त अगर किसी का दिल टूटता था या प्यार में बेवफाई मिलती थी, तो एक आवाज हर तरफ सुनाई देती थी. ऑटो रिक्शा से लेकर रोडवेज बस, ट्रक, चाय की दुकान और गांव-शहर की गलियों तक उसके गाने गूंजते रहते थे. यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में तो जैसे हर दूसरे स्पीकर पर उसी सिंगर का कब्जा था. दर्द से भरी उसकी आवाज लोगों के दिल में इस तरह उतरती थी कि एक गाना खत्म होते ही दूसरा लगाने का मन करता था. ये सिंगर थे पाकिस्तान के मशहूर गायक अताउल्लाह खान ईसाखेलवी, जिनके गाने आज भी 90s के म्यूजिक लवर्स की पहली पसंद हैं.

जब हर टूटे दिल की आवाज बन गए थे ये सिंगर

अताउल्लाह खान ईसाखेलवी ने 70 से 90 के दशक के बीच ऐसे गाने गाए, जो वक्त के साथ पुराने नहीं हुए. उनकी आवाज में दर्द, प्यार और जुदाई का ऐसा एहसास था कि सुनने वाला खुद को उन गानों से जोड़ लेता था. यही वजह रही कि पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी उनके गानों को जबरदस्त प्यार मिला.

50 हजार से ज्यादा गाने गाकर बना दिया रिकॉर्ड

कम ही लोग जानते हैं कि अताउल्लाह खान ने अपने करियर में 50 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. ये आंकड़ा इतना बड़ा था कि साल 1994 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. आज भी उनके इस रिकॉर्ड की चर्चा होती है और उनके गाने नई पीढ़ी तक पहुंच रहे हैं. उनके दर्द भरे नगमे सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी सुने गए और आज भी पुराने म्यूजिक पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं.

ये गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में हैं

अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, बेवफा तेरा मुस्कुराना, मुझको ये तेरी बेवफाई मार डालेगी, मैं दुनिया तेरी छोड़ चला और दिल तोड़ के हंसती हो मेरा जैसे गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन गानों की क्लिप्स और रील्स अक्सर वायरल होती रहती हैं.

Advertisement

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में

अताउल्लाह खान सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि गीतकार और कवि भी रहे. उन्होंने पंजाबी लोक संगीत और सराइकी भाषा में भी कई गाने लिखे और गाए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पांच शादियां की थीं. फिलहाल वो पाकिस्तान के लाहौर में रहते हैं और संगीत से जुड़े कामों में सक्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: शराब पीकर सेट पर बेकाबू हो जाता था ये एक्टर, कोस्टार्स को इसके कहर से बचाने के लिए मेकर्स को रखना पड़ा बॉडीगार्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम ने किसानों पर चलाई गोलियां, FIR दर्ज, जानें- पूरा विवाद?
Topics mentioned in this article
Ataullah Khan Esakhelvi
Pakistani Singer
Entertainment
Bollywood
Sad Songs