22 साल से नहीं की कोई फिल्म फिर भी करोड़ों में खेलता है ये एक्टर, मुसलमान होकर भी कहलाया 'हनुमान भक्त'

फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जो काम छोड़ने के बाद तंगहाली के शिकार हो गए हालांकि ये एक्टर इंडस्ट्री छोड़ने के बाद लगातार आगे ही बढ़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय खान को पहचान पाए आप ?
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्होंने स्क्रीन पर राज किया लेकिन अच्छे खासे स्टारडम के बावजूद वो गुमनामी के अंधेरे में खो गए. ग्लैमर की दुनिया से गायब हुए तो तंगहाली पीछे लग गई और बस किसी तरह अपनी आगे की जिंदगी बिताई. आपने कई दिग्गज सितारों और कलाकारों को लेकर इस तरह की कहानियां सुनी होंगी. हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जो कई दशक तक ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद ऐशो-आराम की जिंदगी बिता रहे हैं. करीब दो दशक से ज्यादा समय तक फिल्मी परदे से दूर रहने के बावजूद एक्टर और डायरेक्टर संजय खान लग्जरी लाइफ बिता रहे हैं और ना ही उन्हें पैसों की कोई कमी है. लंबे समय से स्क्रीन और डायरेक्शन से दूर संजय खान अपने बिजनेस के बल पर अच्छी जिंदगी जी रहे हैं.

10 हजार करोड़ का बिजनेस

संजय खान का जन्म बेंगलुरु में हुआ था. अफगानी पिता और पारसी मां की पांच संतान में से एक संजय खान के बचपन का नाम अब्बास अली खान था. बिजनेसमैन पिता की तरह संजय खान भी बिजनेस से काफी पहले जुड़ गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 के दशक में ही उन्होंने चावल एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया था. इसमें वह मध्य पूर्वी देशों में चावल का एक्सपोर्ट करते थे.

1997 में उन्होंने बैंगलुरु में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पांच सितारा डीलक्स गोल्डन पाम्स होटल और स्पा लॉन्च किया था. उनकी पत्नी जरीन खान ने होटल के भीतरी हिस्से को डिजाइन किया था. करीब 150 कमरे वाले गोल्डन पाम्स होटल और स्पा पर 2010 तक एक्टर का मालिकाना हक था. एक्टर रियल एस्टेट में भी एक्टिव रहे हैं और एस्सके प्रोपर्टीज नाम से उनकी एक रियल एस्टेट फर्म भी है. करीब 10 हजार करोड़ की लागत के साथ उन्होंने 2018 में एक थीम पार्क बनाने की अनाउंसमेंट की थी लेकिन कुछ विवादों के चलते प्रोजेक्ट बंद हो गया.

बना चुके हैं टीवी शो 

संजय खान ने ना सिर्फ बॉलीवुड के गोल्डन बॉय के तौर पर पहचान बनाई बल्कि एक्टिंग के बाद टीवी की दुनिया में भी हाथ आजमाया. बड़े पर्दे के बाद एक्टर ने छोटे पर्दे पर भी काम किया. संजय खान ने कई टीवी शोज का प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए. टीवी सीरियल 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' को डायरेक्ट करने के साथ-साथ संजय खान ने शो को डायरेक्ट भी किया था. एक्टिंग की बात करें तो यह शो उनके करियर का आखिरी पड़ाव था. आखिरी बार वह डीडी नेशनल के इसी शो में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने जय हनुमान, द ग्रेट मराठा और 1857 क्रांति जैसे कई अन्य टीवी शोज को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया था.

कहलाए हनुमान भक्त 

संजय खान की हनुमान भक्ति से जुड़ी ये कहानी काफी दिलचस्प है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह 13 महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे, तब एक हनुमान मंदिर के पुजारी ने उनके लिए प्रार्थना की. इसके बाद वह जयपुर के पास समोद पैलेस के एक हनुमान मंदिर गए और वहां हनुमान जी के बारे में जाना. इस एक्सपीरियंस ने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी. इसी से उन्होंने भगवान हनुमान पर एक टीवी शो 'जय हनुमान' बनाया. इसे लोगों ने बहुत पसंद किया. यह शो भगवान हनुमान की कहानियों और भक्ति को लोगों तक पहुंचाने का जरिया बना.

Featured Video Of The Day
Israel Attack On Iran: इजरायल ने ईरान के शहरों पर बरसाए बम | Iran US Tension | Breaking News