रणवीर, सलमान या शाहरुख नहीं, इस सुपरस्टार को पसंद करती हैं धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, खुलेआम किया इजहार

हाल में एक वीडियो सामने आया जिसमें एक यंग एक्ट्रेस विजय को लेकर अपनी पसंद जाहिर करती दिख रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि वह एक्ट्रेस कौन हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस सुपरस्टार को पसंद करती हैं धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन
नई दिल्ली:

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों ने बीते 27 फरवरी को उदयपुर में शादी की. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. विजय को उनकी दमदार फिजिक और पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है. ऐसे में लाजमी है कि उनकी तगड़ी फिमेल फैन फॉलोइंग है. लेकिन केवल फैंस ही नहीं खुद एक्ट्रेसेस भी उनकी दीवानी है. हाल में एक वीडियो सामने आया जिसमें एक यंग एक्ट्रेस विजय को लेकर अपनी पसंद जाहिर करती दिख रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि वह एक्ट्रेस कौन हैं.

‘मैं विजय देवरकोंडा को पसंद करती हूं'

हाल में एक वीडियो सामने आया जिसमें यह यंग एक्ट्रेस कहती हैं कि वह विजय देवरकोंडा को पसंद करती हैं. ये एक्ट्रेस हैं धुरंधर फेम सारा अर्जुन. 20 साल की सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर में अपनी मासूमियत और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. सारा से एक इवेंट के दौरान जब पूछा गया कि कौन सा एक्टर उनका फेवरेट है, तो उन्होंने अपने को-स्टार रणवीर सिंह का नहीं बल्कि एक्टर विजय देवरकोंडा का नाम लिया और साथ ही कहा कि वह उन्हें पसंद करती हैं.

पांच साल की उम्र से कर रहीं एक्टिंग

सारा ने महज डेढ़ साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था. 2005 में जन्मी सारा अर्जुन एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. महज डेढ़ साल की उम्र में उन्हें एक ऐड मेकर ने उनके माता-पिता के साथ मॉल में देखा और उन्हें ऐड में काम करने का मौका मिला. सारा ने 2011 की तमिल फ़िल्म देइवा थिरुमगल में सारा विक्रम की बेटी का रोल किया था. इस फिल्म से उन्हीं काफी तारीफ मिली. इसके बाद एक थी डायन, शैवम और सांड की आंख में वह नजर आईं. अब वह धुरंधर 2 में नजर आएगी, जो इस साल ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Trump Big Statement On Iran | क्या 'समझौता' करने वाले हैं ट्रंप? | War News