ममता कुलकर्णी का स्टारडम हो गया खत्म पर ये लड़की बन गई सुपरस्टार, कभी बैकग्राउंड में करती थी डांस, नेट वर्थ 111 करोड़...पहचाना क्या?

ममता कुलकर्णी धीरे धीरे फिल्मों से दूर हो गईं लेकिन इस बच्ची का सितारा ऐसा चमका कि आज ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ममता कुलकर्णी के पीछे दिख रही बच्ची को पहचाना?
Social Media
नई दिल्ली:

किसी फिल्म के लिए केवल लीड स्टार्स ही नहीं बल्कि कई लोगों की जरूरत होती है. ये लोग लीड एक्टर्स को सपोर्ट करते हुए स्क्रीन पर एक ऐसा जादू क्रिएट करते हैं कि कोई भी फिल्म यादगार बन जाती है. साइड आर्टिस्ट और कैरेक्टर आर्टिस्ट अलग अहमियत रखते हैं और बैकग्राउंड में नजर आने वाला हर छोटा बड़ा चेहरा जरूरी होता है. कई बार ऐसा भी होता है कि कैमरे के सामने चमक रहा चेहरा लाइमलाइट से दूर हो जाता है लेकिन बैकग्राउंड में डांस कर रहा कोई आर्टिस्ट मेन लीड बन जाता है या खूब शौहरत कमाता है. आज हम आपको ममता कुलकर्णी की फिल्म से जुड़े एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं. एक तस्वीर है जिसमें नजरें तो लीड स्टार कास्ट पर टिक जाती हैं. लेकिन आगे चलकर बैकग्राउंड में दिख रही लड़की ने बाजी मारी. गुजरते वक्त के साथ ममता कुलकर्णी फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में खो गईं. लेकिन पीछे दिख रही ये लड़की जो बैकग्राउंड में डांस कर रही है वो फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी है.

कौन है ये बच्ची?

इस तस्वीर को देखकर इस लड़की को पहचान पाना मुश्किल है. ये आज सुपरस्टार बन चुकी हैं. ये क्यूट सी बच्ची हैं नीरू बाजवा, जो आज एक बहुत सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं. नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) हिंदी फिल्मों में तो काम कर ही चुकी हैं पंजाबी सिनेमा (Panjabi Cinema Top Actress) का भी जाना माना नाम है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं.

पंजाबी फिल्मों में फर्राटेदार पंजाबी बोलने वालीं नीरू बाजवा को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वो कनाडा की रहने वाली हैं. कनाडा में ही नीरू बाजवा ने अपनी पढ़ाई भी पूरी की. लेकिन उन्हें किसी और करियर से ज्यादा एक्टिंग की दुनिया में नाम बनाने का शौक था. इसलिए वो कनाडा से मुंबई आ गईं. यहां 1998 में उन्हें पहली बार फिल्म में काम करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने टीवी, म्यूजिक एल्बम सहित फिल्मी दुनिया में भी खासी पहचान बनाई. 2015 में नीरू बाजवा ने हैरी जवंधा से शादी रचाई. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई में बारिश का कहर! सड़कों पर सैलाब, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
Topics mentioned in this article
Neeru Bajwa
Beqabu 1996
Neeru Bajwa Video
Mamta Kulkarni
Sanjay Kapoor
Neeru Bajwa Background Dancer
Neeru Bajwa Throwback Video
Neeru Bajwa Background Dancer Beqabu Film
Sanjay Kapoor Mamta Kulkarni Film
Tu Woh Tu Hai Song
Mamta Kulkarni Sanjay Kapoor Song
Neeru Bajwa Bollywood Film
Neeru Bajwa Bollywood Song
Neeru Bajwa Tu Woh Tu Hai
Neeru Bajwa Mamta Kulkarni
Neeru Bajwa Punjabi Actress
Neeru Bajwa Films
Neeru Bajwa Serials
Neeru Bajwa Facts
Neeru Bajwa Instagram
Neeru Bajwa Age
Beqabu Film Song