जितेंद्र की वो फिल्म जिसने हिला दिया था धर्मेंद्र, अमिताभ, राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार का करियर, बन गई थी कल्ट क्लासिक

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार्स कहलाते हैं. लेकिन एक साल ऐसा रहा जब इन सभी सुपरस्टार्स का स्टारडम धरा का धरा रह गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जितेंद्र की ये फिल्म हुई थी ब्लॉकबस्टर
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे सितारे हिंदी सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. वहीं राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. लेकिन एक साल ऐसा रहा जब इन सभी सुपरस्टार्स का स्टारडम धरा का धरा रह गया था और जितेंद्र इन सभी पर भारी पड़ गए थे. वो साल था 1984. इस साल रिलीज हुई जितेंद्र की फिल्म तोहफा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस साल अमिताभ, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना, सभी की फिल्म जितेंद्र की तोहफा के आगे फिसल गई थीं.

तोहफा फिल्म ने कमाए थे करोड़ों
साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म तोहफा का डायरेक्शन कोवेलामुडी राघवेंद्र राव ने किया था. जितेंद्र के साथ जया प्रदा और श्रीदेवी इस फिल्म में लीड रोल में थीं. उस समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपए कमाए थे, जो आज 140 करोड़ के बराबर माना जाएगा. फिल्म में दो बहनों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें एक ही लड़के से प्यार हो जाता है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: दिल आशना है के म्यूजिक लॉन्च में जब धर्मेंद्र ने शाहरुख खान को कर दिया था साइड, 32 साल पहले दिव्या भारती को मिली थी लाइमलाइट

जितेंद्र की तोहफा के अलावा इस साल अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी रिलीज हुई थी. जया प्रदा और अमिताभ की ये फिल्म भी काफी पसंद की गई और यादगार रही, लेकिन तोहफा के आगे फीकी पड़ गई. इसके अलावा धर्मेंद्र की राज तिलक, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना स्टारर धर्म और कानून सफल तो रहीं, लेकिन तोहफा से आगे नहीं निकल पाईं.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Tohfa 1984
Jeetendra
Jeetendra Films