1992 की वो ब्लॉकबस्टर जिसने शाहरुख-ऋषि दोनों को दी पहचान, किंग खान को मिली 11 हजार फीस, रिलीज के बाद एक्ट्रेस की हुई मौत

90 के दशक का म्यूजिक आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह बसा हुआ है. इसी दौर में एक ऐसा गाना आया, जिसने न सिर्फ चार्टबस्टर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि स्टार की नई पहचान ही बन गया. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को कुमार सानू ने सिर्फ 9 मिनट में रिकॉर्ड कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Deewana Movie Facts: ऋषि कपूर की पहचान बना ये गाना

Deewana Movie Facts: 90 के दशक का म्यूजिक आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह बसा हुआ है. उस दौर के गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं. खासकर जब बात कुमार सानू की आवाज की हो तो रोमांस अपने आप हवा में घुल जाता है. इसी दौर में एक ऐसा गाना आया, जिसने न सिर्फ चार्टबस्टर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि स्टार की नई पहचान ही बन गया. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को कुमार सानू ने सिर्फ 9 मिनट में रिकॉर्ड कर दिया था. 26 जून 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना' उस दौर की बड़ी म्यूजिकल हिट साबित हुई. फिल्म में कुमार सानू, अलका याज्ञनिक और साधना सरगम की आवाज ने जादू चला दिया. गानों की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त थी कि फिल्म का म्यूजिक ही लोगों को थिएटर तक खींच लाया. इसी फिल्म के एक गाने के लिए कुमार सानू को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

वो गाना जिसने बना दी पहचान

फिल्म का गाना ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं' आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. यह गाना ऋषि कपूर की स्क्रीन इमेज के साथ इस तरह जुड़ गया कि यह उनकी छवि का अहम हिस्सा बन गया. गाने की शुरुआत में लिया गया अलाप इतना अलग था कि बाद में यह एक ट्रेंड बन गया. खुद कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने को उन्होंने महज 9 मिनट में रिकॉर्ड कर लिया था.

हर गाना सुपरहिट, हर धुन यादगार (Deewana Movie Songs)

‘दीवाना' में कुल 8 गाने थे और सभी ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं', ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार', ‘तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' जैसे गाने आज भी प्ले लिस्ट में जगह बनाए हुए हैं. शाहरुख खान का इंट्रोडक्शन सॉन्ग ‘कोई ना कोई चाहिए' भी खूब चला. इस फिल्म के साथ नदीम-श्रवण और कुमार सानू की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. इससे पहले ‘आशिकी' और ‘साजन' के लिए भी यह तिकड़ी अवॉर्ड जीत चुकी थी. ‘दीवाना' का म्यूजिक इस जोड़ी के करियर का एक और बड़ा पड़ाव बना.

शाहरुख को 11 हजार का साइनिंग अमाउंट (Shah Rukh Khan Fees For Deewana)

‘दीवाना' एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जिसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था. कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित थी, जिसमें ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान मुख्य भूमिकाओं में थे. यह शाहरुख खान की पहली रिलीज फिल्म बनी. उन्हें इस फिल्म के लिए महज 11 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी. प्रोड्यूसर्स को इससे अच्छा खासा मुनाफा हुआ.

Advertisement

शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने खुद म्यूजिक डायरेक्टर नदीम से कहा था कि उन्हें भी कुछ गाने दिए जाएं. इसके बाद ‘कोई ना कोई चाहिए' और ‘ऐसी दीवानगी' जैसे गाने उनके हिस्से आए, और शाहरुख स्क्रीन पर छा गए. इस फिल्म का म्यूजिक देने से पहले नदीम-श्रवण ने डायरेक्टर राज कंवर के सामने एक दिलचस्प शर्त रखी थी. उनसे कहा गया कि वे ऋषि कपूर की मिमिक्री करके दिखाएं. जब राज कंवर ने यह किया, तब जाकर उन्हें फिल्म का म्यूजिक देने के लिए हां मिली.

यह भी पढ़ें: हे बेबी में 17 महीने की थी ये बच्ची, अब 22 साल की ग्लैमरस क्यूट डिंपल गर्ल, 18 साल बाद देख फैंस को हुई खुशी

Advertisement

‘दीवाना' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 90s के उस दौर की याद है जब गानों में सादगी, दर्द और रोमांस का सही मेल होता था. यही वजह है कि आज भी इसके गाने लोगों के दिलों में उसी तरह बसे हुए हैं, जैसे उस समय थे.

Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Deewana 1992
Shah Rukh Khan
Rishi Kapoor
Rishi Kapoor Hit Songs