इस डायरेक्टर ने ठुकराए शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन! बोला- मुझे स्टार नहीं, सिर्फ कहानी चाहिए

बॉलीवुड के एक डायरेक्टर ऐसे भी हैं जिन्हें शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उनका मानना है कि वो स्टार नहीं, बल्कि कहानी के लिए फिल्म बनाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस डायरेक्टर ने शाहरुख-अमिताभ को किया रिजेक्ट

बॉलीवुड में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करना ज्यादातर फिल्ममेकर्स का सपना होता है. बड़े स्टार का नाम जुड़ते ही फिल्म की चर्चा अपने आप बढ़ जाती है. लेकिन हर कोई इस सोच से एग्री करता हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इंडस्ट्री में एक ऐसे स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं, जो इन बड़े नामों के साथ काम करने को लेकर बिल्कुल अलग राय रखते हैं. ‘पाताललोक' और ‘कोहरा' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के क्रिएटर सुदीप शर्मा ऐसे बड़े सितारों के साथ काम करने में कोई इंटरेस्ट नहीं रखते. उनके लिए कहानी इससे ज्यादा इंपोर्टेंट है.

स्टार नहीं, कहानी है पहली पसंद

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब सुदीप शर्मा से पूछा गया कि क्या वो कभी शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहेंगे. तो उनका जवाब चौंकाने वाला था. उन्होंने साफ कहा कि नहीं, क्योंकि उनकी कभी ऐसी ख्वाहिश नहीं रही. उन्होंने कहा कि वो यहां किसी खास स्टार के साथ काम करने नहीं आए हैं. वो यहां अपनी कहानी सुनाने आए हैं.

यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: जब सुनील शेट्टी और किच्चा सुदीप ने लगाई कपिल शर्मा की क्लास, तो कॉमेडियन ने यूं दिया जवाब

सुदीप का मानना है कि एक बड़ा स्टार अपनी तय इमेज के साथ आता है. फिर उसी इमेज के हिसाब से कहानी और किरदार गढ़ने पड़ते हैं. उन्हें ये तरीका प्रेक्टिकल नहीं लगता. वो ऐसे किरदार लिखना चाहते हैं जो लोगों को कनेक्ट करें. और, जिनमें कोई भी कलाकार पूरी तरह ढल सके. उनके मुताबिक अगर कभी इतना बड़ा मौका मिला भी तो वो जिम्मेदारी की वजह से घबरा सकते हैं.

Advertisement

सुदीप शर्मा का अब तक का सफर

सुदीप शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्क्रीनराइटर फिल्म ‘एनएच10' से की थी, जिसमें अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं. ये फिल्म ऑनर किलिंग जैसी घटनाओं पर बेस्ड थी. और अपने रियलिस्टिक अंदाज के लिए सराही भी गई. इसके बाद उन्होंने ‘उड़ता पंजाब' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों के लिए भी स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे. हालांकि इन फिल्मों को आलोचकों से खूब तारीफ मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बहुत बड़ी हिट साबित नहीं हो पाईं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर मरीन कमांडो करेंगे हमला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article