फोटो में नजर आ रही ये क्यूट बच्ची बड़ी होकर बनी फेसम एक्ट्रेस, राजेश खन्ना के साथ दीं 7 सुपरहिट, बनीं इस शायर की दूसरी बीवी

इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची एक सीनियर कलाकार है. हिंदी सिनेमा में इनका बहुत योगदान रहा है. आर्ट सिनेमा से लेकर कमर्शियल फिल्मों तक हर तरह के सिनेमा में ये नजर आईं और दर्शकों का दिल जीता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शबाना आजमी ने शेयर की बचपन की तस्वीर
Social Media
नई दिल्ली:

तस्वीर देखकर आपको लग रहा होगा कि हम आपको किस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं. ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की एक सीनियर एक्ट्रेस हैं और आज 75 साल की उम्र में भी फिल्मों में काम कर रही हैं. ये फिल्मी पर्दे पर ही नहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी के कुछ यादगार पलों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं. सोमवार (18 मई) को एक्ट्रेस ने अपने बचपन के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. पोस्ट की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बच्चों के एक ग्रुप के साथ बैठी नजर आ रही हैं. वहीं सभी बच्चे कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्करा रहे हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "यह तस्वीर मुझे कल सज्जाद जहीर की पोती ने भेजी. यह 1955 की तस्वीर है जो रेड फ्लैग हॉल में हमारे साथ बिताए गए दिनों की याद दिलाती है." ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शबाना आजमी हैं.

एक्ट्रेस की इस तस्वीर को उनके चाहने वालों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. दिया मिर्जा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि दिव्या दत्ता ने लिखा, "ये शरारती बच्ची कितनी प्यारी है." शबाना ने अपने कैप्शन में सज्जाद जहीर का जिक्र किया, जो एक प्रसिद्ध उर्दू लेखक थे और थिएटर की दिग्गज कलाकार नादिरा बब्बर के पिता थे. सज्जाद जहीर भारत में 'प्रगतिशील लेखक संघ' और आईपीटीए (इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन) के प्रमुख संस्थापकों में से एक थे. शबाना आजमी के पिता, महान शायर कैफी आजमी, उनके विचारों से प्रेरित थे और उनके करीबी सहयोगी भी रहे.

सज्जाद जहीर की बेटी नादिरा बब्बर एक प्रसिद्ध थिएटर हस्ती और एक्ट्रेस हैं. उनका संबंध भी शबाना आजमी के परिवार से इसी साहित्यिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के जरिए जुड़ा रहा है. एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार संतोषी की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह फिल्म प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिसने लाहौर नईं वेख्या ओ जम्या ई नी' पर आधारित है. यह भारत-विभाजन के दौर की एक संवेदनशील और भावनात्मक कहानी है.

Advertisement

राजेश खन्ना के साथ दीं 7 हिट

फिल्मी करियर के बारे में अगर बात करें तो शबाना आजमी को राजेश खन्ना के साथ काफी पसंद किया गया और इसका सबूत थी इनकी हिट फिल्में. शबाना ने राजेश खन्ना के साथ अवतार, अमरदीप, नसीहत, थोड़ी सी बेवफाई, अशांति, कर्म, आज का एमएलए रामअवतार जैसी हिट फिल्में दीं. पर्सनल फ्रंट पर भी शबाना की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. शबाना ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी की. जावेद ने शबाना से पहले हनी ईरानी से शादी की थी. हनी से जावेद के दो बच्चे जोया और फरहान अख्तर हैं.

यह भी पढ़ें: धनाश्री से तलाक के बाद 'सुसाइड' की सोच रहे थे युजवेंद्र चहल, आरजे महवश ने चौंकाने वाले खुलासे

Advertisement
Featured Video Of The Day
नौकरी के लिए रेंगते हुए पहुंचे अभ्यर्थी, UP में अनोखा प्रदर्शन