ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

इस एक्टर ने अपनी कॉमेडी से ऐसा जादू चलाया है, जिसे कोई भी सिनेप्रेमी कभी भी नहीं भूलेगा. आज यह एक्टर दिवालिया हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तिहाड़ में सजा काट रहा फोटो में खड़ा ये एक्टर, कहलाता है कॉमेडी किंग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई टॉप और साइड एक्टर्स ऐसे रहे हैं, जो जीवन के आखिरी समय में बहुत दुख झेलकर गए. कईयों की आर्थिक तंगी के चलते जान चली गईं और कईयों के तो इलाज भी नहीं हो पाए. आज कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं, जिनका कभी नाम हुआ करता था और आज वह काम के लिए तरस रहे हैं. बॉलीवुड में काम करने के बाद भी कई एक्टर्स दिवालिया हो गए और कईयों को कर्ज ना चुकाने के चलते जेल की हवा भी खानी पड़ी. इस तस्वीर में दिख रहे इस एक्टर के साथ इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है. फिलहाल यह एक्टर दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कर्ज ना चुका पाने के चलते सजा काट रहा है. क्या तस्वीर में खड़े दिख रहे इस एक्टर को पहचान पाए?


तस्वीर में दिख रहा कौन है ये एक्टर?
इस एक्टर को हमने कई फिल्मों में अपने कॉमेडी किरदार से हंसाते हुए देखा है. इस एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री बतौर कॉमेडी एक्टर ही ली थी. उत्तर प्रदेश के छोटे से गाव से निकले इस एक्टर ने हंगामा, हलचल, चुप चुप के, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों से खूब हंसाया है. बॉलीवुड के तीनों खान के साथ यह एक्टर काम कर चुका है. यह एक्टर आज कंगाल हो चुका है और तिहाड़ जेल में बंद है. एक्टर ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है. लेकिन इस एक्टर की मदद के लिए एक्टर सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है. यहां बात हो रही है एक्टर राजपाल यादव की है, जो 11 करोड़ रुपये का कर्ज ना चुकाने के चलते तिहाड़ जेल में बंद  हैं. राजपाल यादव की यह तस्वीर साल 1993 में लखनऊ में हुए एक प्ले की है.

 यह भी पढ़ें : पापा धर्मेंद्र या भाई बॉबी नहीं, इस खास चीज से हैं सनी देओल को बेहद प्यार, बॉर्डर एक्टर बोले- जेब में भी रखता हूं

Advertisement

थिएटर से शुरू किया था सफर?

राजपाल यादव एक शानदार एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं हैं. उन्होंने अपनी मजेदार कॉमेडी से लोगों का ढाई दशक तक मनोरंजन किया. यहां तक कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन उनकी दो और कॉमेडी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इसमें वेलकम 3 और भूत बंगला शामिल हैं. इन दोनों ही फिल्मों में राजपाल एक्टर अक्षय कुमार संग अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते नजर आएंगे. राजपाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पहली पत्नी करुणा के निधन (1992)  के बाद उन्होंने साल 2003 में राधा से शादी रचाई और एक्टर के कुल तीन बच्चे हैं. राजपाल की यादव की मस्ट वॉच फिल्मों में गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, फिर हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, मुझसे शादी करोगी,  चुप चुप के, पार्टनर, ढोल, गॉड तुस्सी ग्रेट हो शामिल हैं.




 

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav In Jail
Rajpal Yadav News Hindi
Rajpal Yadav News In Hindi
Rajpal Yadav News Today