मेगास्टार के सामने डांस कर रहा ये बच्चा आज है सुपरस्टार, बचपन से ही 'झुकेगा नहीं' वाला है स्वैग- पहचाना क्या

इस फोटो में नजर आ रहा यह बच्चा अब एक जाना-माना स्टार बन चुका है. इसकी फिल्मों के डायलॉग जमकर धूम मचाते हैं, और इसकी फिलम 2022 में ब्लॉकबस्टर हिट रही है. बता सकते हैं इसका नाम.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
फोटो में पहचाने कौन है यह बच्चा
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया के सितारों की बचपन की फोटो को खूब पसंद किया जाता है. फैन्स लगातार इस ताक में रहते हैं कि उनके चहेते सितारे की फोटो सोशल मीडिया पर आए और वह देखें कि बचपन में वह कैसा दिखता था. सोशल मीडिया पर एक सुपरस्टार की फोटो मौजूद है. इस फोटो में नजर आ रहा यह बच्चा मेगास्टार चिरंजीवी के सामने निक्कर में डांस करता नजर आ रहा है. यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और अब साउथ का सुपरस्टार बन चुका है. इसके डायलॉग के तो कहने ही क्या और इसकी फिल्म ने 2022 में तूफान ही ला दिया था. उसका 'झुकेगा नहीं' वाला स्वैग उसकी बचपन की इस फोटो में भी साफ नजर आ रहा है.

'झुकेगा नहीं' वाला डायलॉग कोई भी नहीं भूल सकता, जिसे साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा द राइज' में बोला था. वो एक दमदार पर्सनेलिटी वाले शख्स है, जो सिल्वर स्क्रीन पर आते ही छा जाते हैं. इस फोटो में नज आ रहा यह बच्चा अल्लू अर्जुन ही है.

अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर कई सारे फैन पेज भी बने हुए हैं. उनके एक फैन पेज पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की गई है. जिसमें वो टाइगर प्रिंट शर्ट और काले रंग की निक्कर पहने डांस करते नजर आ रहे हैं..

अल्लू अर्जुन के ट्रांसफॉर्मेशन की बात करें तो वह अपने करियर के शुरुआती दौर में चॉकलेट बॉय के तौर पर पहचाने जाते थे. लेकिन अब वह पुष्पा तक का सफर तय कर चुके हैं. उनकी फिल्म पुष्पा का दूसरा पार्ट पर भी जोर-शोर से काम हो रहा है. फिल्म में उनका रफ-टफ अंदाज काफी पसंद किया गया था. 40 वर्षीय अल्लू अर्जुन को एक्शन और कॉमिक अंदाज के लिए पहचाना जाता है. 

Featured Video Of The Day
Vietnam Boat Accident में ऑपरेटर गिरफ्तार, बिना लाइफ जैकेट सफर पर उठे 5 बड़े सवाल
Topics mentioned in this article
South Cinema
Bollywood Quiz
Then And Now
Bollywood Quiz With Answers
Chiranjeevi
Allu Arjun
Allu Arjun Childhood Photo
Allu Arjun Young
Allu Arjun New Movie
Megastar
Pushpa
Pushpa 2
Srivalli Song