सिर्फ एक साल में बीवी से बड़ा स्टार बन गया ये लड़का, पत्नी ने किया शाहरुख संग डेब्यू, अब पत्नी नहीं पति संग काम करने को तरस रहे डायरेक्टर

10वीं क्लास में ही इस बच्चे ने सोच लिया था कि वह बड़ा होकर फिल्मों का सितारा बनेगा, लेकिन ऐसा कर पाना आसान नहीं था. कई सालों की स्ट्रगल के बाद मौका मिला और आज यह कमाई के मामले में शाहरुख खान जैसे सितारों को टक्कर देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये बच्चा है आज बॉलीवुड का सबसे फेमस चेहरा

तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा आज बॉलीवुड का सबसे चर्चित स्टार हैं. बीते साल जहां इसकी एक फिल्म ने दुनिया भर में रिकॉर्ड कमाई की तो वहीं अब उसी फिल्म की सीक्वल को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है. 10वीं क्लास में ही इस बच्चे ने सोच लिया था कि वह बड़ा होकर फिल्मों का सितारा बनेगा, लेकिन ऐसा कर पाना आसान नहीं था. कई सालों की स्ट्रगल के बाद मौका मिला. लेकिन तारीफ इस बात की होती है कि पहले ही मौका में इस एक्टर ऐसा चौका मारा कि रातोंरात स्टार बन गया.

पहली ही फिल्म से बना ली पहचान

अगर आप अब तक नहीं समझ पाए तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह की. रणवीर ने साल 2010 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं. इसके बाद वह लटूरा, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गली बॉय, 84 और जयेशभाई जोरदार जैसी कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आए, जो सफल रहीं.

दीपिका पादुकोण से शादी

नवंबर 2018 में रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी कर ली. जिस वक्त रणवीर और दीपिका की शादी हुई, दीपिका का कद बॉलीवुड में रणवीर से ऊंचा था. ये जवानी है दिवानी, पठान, जवान, पद्मावत और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्मों में लीड रोल निभाने के कारण दीपिका बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. लेकिन रणवीर की एक ही फिल्म ने ऐसा जलवा दिखाया कि दीपिका के जवान और पठान उसके आगे फीके पड़ गए.

यह भी पढ़ें: वल्गर गाना गाने वाली मंगली ने मांगी माफी, बोलीं- मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था

Advertisement

2025 में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिकॉर्ड 1300 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की, जो शाहरुख-दीपिका की ‘जवान' की कमाई 1100 करोड़ और पठान के 1055 करोड़ से अधिक है. धुरंधर की सफलता के बाद ये आलम है कि बॉलीवुड का हर बड़ा डायरेक्टर रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहता है.

Featured Video Of The Day
Middle East War... ईरान-कतर-सऊदी तक आर-पार, जंग के 20वें दिन मची कितनी तबाही? | Iran Israel War