हीरो से भी ज्यादा था इस बच्चे का स्टारडम, फिल्मों में होना मानी जाती थी हिट की गारंटी, 40 बाद दिखने लगा ऐसा

80's में जब अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का जलवा था, उनकी लगभग हर फिल्म में एक प्यारा सा बच्चा यानी मास्टर बिट्टू जरूर दिखता था. 40 साल बाद उनकी फोटो सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मास्टर बिट्टू का 40 साल बाद बदल गया लुक
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मास्टर बिट्टू, अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट हैं.
  • विशाल देसाई ने 70 के दशक में कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया.
  • उन्होंने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सितारों के साथ भी फिल्में कीं.
नई दिल्ली:

70 और 80 के दशक की फिल्मों में बड़े सुपरस्टारों का जलवा था. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना की फिल्में लोगों को जमकर एंटरटेन करती थी. इस दौर में सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उस वक्त मास्टर बिट्टू छाया हुआ था. वही मास्टर बिट्टू जिसे देखकर आज भी जहन में सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम आ जाता है. दरअसल आज हम एक ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट की बात कर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में ज्यादातर अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया है. बचपन में सुपर क्यूट नजर आने वाले मास्टर बिट्टू अब कैसे दिखने लगे हैं और क्या करते हैं चलिए आपको बताते हैं.

कई फिल्मों में किया अमिताभ के बचपन का रोल

मास्टर बिट्टू 70 के दशक की फिल्मों में सुपरस्टार्स के बचपन का रोल प्ले करने में माहिर था. अमिताभ के बचपन का रोल उनको कई बार मिला और इसी के चलते उन्हें काफी नेम और फेम मिला. इतना ही नहीं धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ मास्टर बिट्टू को कई फिल्में मिली. मास्टर बिट्टू तो इनका स्क्रीन नेम था, इनका असली नाम है विशाल देसाई. याराना, चुपके चुपके, अनोखा बंधन, अपनापन जैसी सुपरहिट फिल्मों में लोगों को क्यूट विशाल देसाई काफी पसंद आए. उस दौर की लगभग हर दूसरी फिल्म में मास्टर बिट्टू नजर आते थे और उनको चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काफी पॉपुलैरिटी भी मिली. मास्टर बिट्टू की अधिकतर फिल्में हिट थीं.

फिल्म मेकिंग में बनाया करियर 

विशाल देसाई ने बाल कलाकार बनकर खूब नाम और पैसा कमाया. लेकिन जब उनको बाल कलाकार के रोल मिलने बंद हो गए तो उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया. वो चाहते तो एक्टर के रूप में आगे बढ़ सकते थे. लेकिन उन्होंने फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाने की सोची. बड़े होने पर विशाल देसाई टीवी इंडस्ट्री की तरफ मुड़ गए और उन्होंने कई टीवी सीरियल डायरेक्ट किए.

काजोल का मां फिल्म के लिए बेबाक इंटरव्यू

Featured Video Of The Day
CJP Protest के दौरन पत्थरबाजों पर पुलिस एक्शन तेज, CCTV से हो रही पहचान
Topics mentioned in this article
Master Bittoo
Child Artist Master Bittoo
Master Bittoo Latest Photo
Vishal Desai
Vishal Desai Photo