हम आपके हैं कौन..! 1994 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान लीड रोल में थे. यह एक फैमिली फिल्म है, जिसमें परिवार के त्याग को दिखाया गया है. दोनों परिवार के लिए अपने प्यार का त्याग करते हैं. इसकी कहानी फिल्म नदिया के पार (1982) पर आधारित है, जो केशव प्रसाद मिश्रा के हिंदी उपन्यास कोहबर की शर्त पर आधारित थी. फिल्म में रामलक्ष्मण का संगीत है , जिन्होंने 14-गीतों का साउंडट्रैक भी तैयार किया. हालांकि हम आज बात कर रहे हैं फिल्म के उस गाने की, जिसे भोजपुरी फिल्म में रीमेक किया गया.
कौन सा है वो गाना
हम फिल्म का गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' (Didi Tera Devar Deewana) की बात कर रहे हैं. यह आज भी शादी ब्याह में बजता है. कम ही लोगों को पता होगा कि भोजपुरी में भी इसी गाने से प्रेरित गाना बना है. इसके बोल हैं, पगली देखावे अगरबत्ती (Pagli Dekhave Agarbatti). इस गाने को नीलकमल सिंह (NeelKamal Singh) और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया है. इस गानो को गाया है नीलकमल ने और आशुतोष तिवारी ने इसके बोल लिखे हैं. इसे रामलक्ष्मण ने संगीतबद्ध किया था. इस गाने के डायरेक्शन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है.
यूट्यूब पर गाने की धूम
यह गाना सितंबर 2023 में रिलीज हुआ. इस गाने को खूब पसंद किया गया. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों- करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. मूल गाने दीदी तेरा देवर दीवाना को लता मंगेशकर और एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम ने गाया था. पगली देखावे अगरबत्ती काफी एनर्जेटिक डांस नंबर है. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया. लोगों में गाने के कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं