90s में इस एक्ट्रेस की लंबी हाइट बनी मुसीबत, संगीता बिजलानी ने किया था आगाह, अब एक्टिंग से हैं दूर

Pooja Batra Height: एक दौर था जब पूजा बत्रा की लंबी हाइट बॉलीवुड में उनके लिए परेशानी बन गई थी. एक्ट्रेस को हीरो से छोटा दिखाने के लिए सेट पर झुककर खड़ा होना पड़ता था और कई बड़े रोल भी उनके हाथ से निकल गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब पूजा बत्रा की हाइट बन गई थी परेशानी
नई दिल्ली:

Pooja Batra Height: बॉलीवुड में अक्सर हीरोइन को खूबसूरत दिखने की सलाह दी जाती थी, लेकिन इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस ऐसी भी थीं जिन्हें कहा जाता था कि 'थोड़ा छोटा दिखो'  जी हां, 90s की ग्लैमरस स्टार पूजा बत्रा के लिए उनकी लंबी हाइट ही सबसे बड़ी परेशानी बन गई थी. हालत ये थी कि फिल्मों के सेट पर उन्हें झुककर खड़ा होना पड़ता था, आधे स्प्लिट्स करने पड़ते थे और ऐसे कपड़े पहनाए जाते थे जिससे वो कम लंबी दिखें. अब सालों बाद पूजा बत्रा ने इंडस्ट्री के उस दौर की ऐसी सच्चाई बताई है, जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह गए. पूजा का कहना है कि कई हीरो उनकी हाइट से असहज हो जाते थे और इसी वजह से उनके हाथ से कई बड़े रोल निकल गए.

सगीता बिजलानी ने पहले ही कर दिया था आगाह

पूजा बत्रा ने बताया कि जब वो फिल्मों में आने का सपना देख रही थीं, तभी सगीता बिजलानी ने उन्हें साफ कह दिया था कि लंबी लड़कियों के लिए बॉलीवुड आसान जगह नहीं है. पूजा को उस वक्त ये बात सुनकर काफी बुरा लगा था क्योंकि वो सगीता को अपना आइडल मानती थीं. लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि सगीता की बात सच थी. पूजा के मुताबिक कई फिल्मों में सिर्फ हाइट की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Vijay-Trisha Affair Rumours: तृषा कृष्णन ने शेयर किया पहला पोस्ट, विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बीच लिखा, प्यार हमेशा बुलंद होता है

कैमरे के सामने करने पड़ते थे आधे स्प्लिट्स

पूजा ने इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार उन्हें आधे स्प्लिट्स करने पड़ते थे ताकि कैमरे में हीरो उनसे लंबे दिखें. इतना ही नहीं, उनकी ड्रेसिंग पर भी खास ध्यान दिया जाता था ताकि उनकी हाइट कम लगे. पूजा ने कहा कि उस दौर में लंबे कद की हीरोइन होना आसान नहीं था.

Advertisement

सलमान खान ने कभी नहीं जताई परेशानी

पूजा बत्रा ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो उन गिने-चुने एक्टर्स में थे जिन्हें उनकी हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता था. फिल्म ‘कहीं प्यार ना हो जाए' के दौरान सलमान उनसे कहते थे कि आराम से हील्स पहनो, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. पूजा के मुताबिक सलमान हमेशा अपनी पर्सनालिटी को लेकर कॉन्फिडेंट रहते थे.

अब पहले से बदल चुका है बॉलीवुड

पूजा बत्रा का मानना है कि अब हिंदी सिनेमा काफी बदल चुका है. आज लंबी एक्ट्रेसेस को भी बराबर मौके मिल रहे हैं और लोगों की सोच भी पहले जैसी नहीं रही. पूजा ने कहा कि उनके और सगीता बिजलानी ने ही आगे आने वाली दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन जैसी एक्ट्रेसेस के लिए रास्ता आसान किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- विजय के बेटे की 5 फोटो, हो गए हैं 25 साल के गबरू जवान, पापा तलपति की हूबहू कॉपी, डायरेक्ट कर चुके है ये फिल्में

Featured Video Of The Day
Gaza News: Hamas-Israel War ने Gaza के हजारों बच्चों से कैसे छीन ली है उनकी आवाज है...खास रिपोर्ट
Topics mentioned in this article