हेमा मालिनी की कजिन है ये एक्ट्रेस, शबनम बन रातोंरात बॉलीवुड में किया दबदबा, फैंस कहेंगे- ड्रीम गर्ल की परछाई

Hema Malini first cousin : हेमा मालिनी की कजिन सिस्टर बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिनका 90 के दशक में बॉलीवुड पर दबदबा कायम था. लेकिन आज वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा मालिनी की कजिन है ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं, जिन्हें फैंस ड्रीम गर्ल के नाम से पुकारते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी कजिन सिस्टर भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं और 90 के दशक में जाना माना नाम रही हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं फूल और कांटे और दिलजले जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मधु शाह की, जिन्होंने अजय देवगन के साथ स्क्रीन पर शानदार रोमांस किया गया था, लेकिन अब लाइटलाइट से दूर हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फिल्मों के रोमांटिक गाने शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्हें उतनी पॉपलैरिटी नहीं मिल रही, जो 90 के दशक के बाकी अभिनेत्रियों को मिल रही है. 

हेमा मालिनी की कजिन हैं मधु शाह

बेहद कम लोग जानते हैं कि हेमा मालिनी और मधु शाह कजिन हैं. दरअसल, मधु के पिता और प्रोड्यूसर पी रघुनाथन हेमा मालिनी के अंकल हैं. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में मधु ने कहा था, हेमा जी और मैं कजिन हैं. मेरे लिए उनके लिए बस सम्मान है और मैं उन्हें एक स्टार और आर्टिस्ट के रुप में देखती हूं. 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने इस एक्टर के साथ की हैं 12 फिल्में, जो थे ससुरजी राजेश खन्ना के जिगरी यार, साथ में 25 फिल्मों में किया काम

90s की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं मधु 

मधु शाह 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी और साउथ सिनेमा में पहचान बनाई थी. अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'अझगन' से की थी, जिसके बाद जेंटलमैन नाम की फिल्म में दिखीं. अभिनेत्री ने तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषी फिल्मों में काम किया. हालांकि हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री को ज्यादा सफलता मिली. उन्होंने पहली हिंदी फिल्म 'फूल और कांटे' में अजय देवगन के साथ काम किया और रातों-रात अपनी पहचान बना ली. 

Advertisement

मधु के करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई ये फिल्म

साल 1992 में आई फिल्म 'रोजा' मधु के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. फिल्म मणिरत्नम की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया, जिसके बाद उन्होंने एलान, पहचान, हम हैं बेमिसाल, जालिम और दिलजले जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्म 'दिलजले' में अजय देवगन ने शाका और अभिनेत्री ने शबनम का रोल प्ले किया. दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी. हालांकि अच्छे किरदार की तलाश में अभिनेत्री ने सिलेक्टिव फिल्में करने का फैसला लिया और धीरे-धीरे सिनेमा से दूरी बना ली. 

कमबैक के बाद भी नहीं चमका करियर

लंबे ब्रेक के बाद मधु ने साल 2023 में सिनेमा में दोबारा वापसी की और फिल्म 'शाकुंतलम' में समांथा रुथ प्रभु के साथ काम किया, जिसके बाद वे कार्तम भुगतम और तेलुगू फिल्म 'ईगल' में नजर आईं. बैक-टू-बैक फिल्मों के बाद भी अभिनेत्री लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने पुराने और रोमांटिक गानों को शेयर करते हुए फैंस से जुड़ी रहती हैं. उन्होंने हाल ही सैफ अली खान के साथ की फिल्म 'उड़ान' का रोमांटिक गाना 'जब जब देखूं तुझे' शेयर किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा चाहते थे धुरंधर का रहमान डकैत बने 80s का ये खूंखार विलेन, कर चुका है अमिताभ बच्चन से लेकर राकेश रोशन के साथ काम

Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India
Topics mentioned in this article