हाउसफुल के सेट पर इस एक्ट्रेस को था मलेरिया, तेज बुखार और कंपंकपी के बाद भी की एक्टिंग, 30 करोड़ के बजट में फिल्म ने कमाए थे 124 करोड़

हाउस फिल्म 16 साल पहले यानी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा, कैसे फिल्म की हीरोइन ने मलेरिया के बावजूद काम से हाथ नहीं खींचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हाउसफुल की एक्ट्रेस मलेरिया भी करती रही काम
नई दिल्ली:

लारा दत्ता ने दीपिका पादुकोण को लेकर बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. 30 अप्रैल 2010 के दिन यानी आज से 16 साल पहले हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल की शुरुआत हुई थी. इसके पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण के साथ लारा दत्ता ने भी काम किया था. अब लारा दत्ता के एक पावरफुल खुलासे ने फिर से साबित कर दिया है कि दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की अनडिस्प्यूटेड नंबर वन क्यों हैं. दर्शक भले ही स्क्रीन पर उनकी मेहनत को देखते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन उनका अटूट समर्पण ही उन्हें सबसे अलग बनाता है. ​'हाउसफुल' की को-स्टार लारा दत्ता ने फिल्म की शूटिंग का एक ऐसा वाकया साझा किया है, जो बीमारी के बावजूद दीपिका के कमिटमेंट की सच्चाई सामने लाता है.

लारा दत्ता ने बताया दीपिका पादुकोण का राज

लारा दत्ता ने कहा, 'लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि 'हाउसफुल' की शूटिंग के दौरान दीपिका वाकई बहुत बीमार थीं. उन्हें मलेरिया हो गया था. और वो पूरी तरह से बेदम हो चुकी थीं. इसलिए उन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ा और दवाइयां लेनी पड़ीं. और वो एक सच्ची प्रोफेशनल थीं क्योंकि पूरी रात उन्हें तेज बुखार रहता था. उन्हें कंपकंपी छूटती थी और उन्हें दवाइयां लेनी पड़ती थीं. और फिर अगली सुबह, क्योंकि हमारा शेड्यूल फिक्स्ड था, कई एक्टर्स थे और हम उस दौरान काफी इमोशनल सीन शूट कर रहे थे. तो वो सेट पर आती थीं और आप साफ देख सकते थे कि वो पूरी तरह से थक चुकी थीं और बेदम थीं. लेकिन वो एक प्रोफेशनल थीं. उन्होंने अपना काम पूरा किया. उनकी परफॉरमेंस में जरा भी कमी नहीं आई.'

लारा दत्ता ने ऐसी परिस्थितियों में काम करने की मुश्किल पर जोर देते हुए आगे कहा, 'और एक एक्टर के तौर पर, आपको दूसरे एक्टर को इसका क्रेडिट देना ही पड़ता है क्योंकि मैं जानती हूं कि जब आप पूरी तरह से बेदम हो और मलेरिया जैसी बीमारी आपको अंदर से तोड़ दे, तो काम करना कितना मुश्किल होता है. यह ऐसा नहीं है कि आपको बस सर्दी या बुखार हो. और वो एक कमाल की प्रोफेशनल थीं.'

अपनी हिम्मत के अलावा, लारा ने दीपिका की पर्सनैलिटी और उनके काम करने के तरीके के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, 'वो इस बात को लेकर बहुत क्लियर और फोकस्ड रहती हैं कि उन्हें क्या करना है, और जब हर एक्टर को पता होता है कि उन्हें क्या करना है और वे अपनी कला सेट पर लाते हैं, तभी जादू होता है.'

Advertisement

दीपिका की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, 'राका' और 'किंग'. 800 करोड़ की राका में दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंग जबकि वह किंग में शाहरुख खान के साथ दिखेंगी. 
 

Featured Video Of The Day
Iran US War: ईरान संकट के बीच डेढ़ घंटे की बातचीत, ट्रंप और पुतिन में हो गई बात
Topics mentioned in this article