आर्मी ऑफिसर की बेटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी से की मैथ्स की पढ़ाई, साउथ की फिल्म से डेब्यू, बॉलीवुड में भी दी हिट, अब 4000 करोड़ की फिल्म में बनेगी शूर्पणखा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों में से एक रकुल प्रीत सिंह शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. इस खास मौके पर आइए आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर तक के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आर्मी ऑफिसर की बेटी कैसे बनी टॉप एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों में से एक रकुल प्रीत सिंह शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. इस खास मौके पर आइए आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर तक के बारे में बताते हैं. रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली के एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह है, जो भारतीय सेना में अधिकारी थे और उनकी मां का नाम कुलविंदर सिंह है, जो एक गृहिणी हैं. उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम अमनप्रीत सिंह है. रकुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के धौलाकुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीएससी गणित ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की.

रकुल प्रीत सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है. अभिनेत्री ने वर्ष 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में तेलुगु फिल्म ‘वेंकटद्री एक्सप्रेस' की, जिसने उन्हें बड़ी पहचान मिली. अभिनेत्री ने 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘दे दे प्यार दे' और ‘रनवे 34' जैसी कई अन्य हिंदी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में पर्दे पर नजर आईं. रकुल प्रीत सिंह ने अपने एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में 35 से अधिक फिल्मों में काम किया है. अभिनेत्री की कुछ प्रमुख और लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो उनमें 'यारियां', 'दे दे प्यार दे' और 'दे दे प्यार दे 2', 'मरजावां', 'रनवे 34', 'डॉक्टर जी', 'कटपुतली', 'थैंक गॉड', 'छत्रीवाली', 'मेरे हस्बैंड की बीवी', 'पत्ती पत्नी और वो दो' आदि शामिल हैं.

अभिनेत्री ने विन्न फिल्मों में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं और बेहतरीन अभिनय के लिए एसआईआईएमए (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स) सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं. वह तेलंगाना में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं. अभिनेत्री ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में हिंदू रीति-रिवाजों से फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से शादी की. दोनों ने अपने रिश्ते को वर्ष 2021 में सार्वजनिक किया था. एक्ट्रेस शादी से पहले मुख्य रूप से हैदराबाद में रहती थी. हालांकि अब वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि रकुल एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिटनेस लवर भी हैं. उनके पास कराटे में ब्लू बेल्ट है.  साथ  ही वह नेशनल लेवल की गोल्फ खिलाड़ी रह चुकी हैं. वह अपने भाई अमन के साथ हैदराबाद व विशाखापत्तनम में 'एफ45 ट्रेनिंग' जिम स्टूडियो की चेन चलाती हैं.

Featured Video Of The Day
अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर समझाएगी पुलिस, न मानने पर हिरासत में लेगी
Topics mentioned in this article
Rakul Preet Singh
Rakul Preet Singh  upcoming Film
Rakul Preet Singh  news
Rakul Preet Singh Age
Rakul Preet Singh South Movies