घुंघराले बालों की वजह से नहीं मिला काम तो एक्टर ने मुंडवा लिया सिर, डेब्यू हुआ हिट लेकिन उसके बाद Flop ही Flop

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं उन्होंने शुरुआत रणवीर सिंह के साथ की. इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद भी किया गया लेकिन इसके बाद वो कोई बड़ी फिल्म नहीं दे पाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म गली बॉय से की करियर की शुरुआत
Social Media
नई दिल्ली:

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने छोटे-छोटे किरदारों से फैन्स के बीच जगह बनाई है. गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ डेब्यू करने वाले इस एक्टर को यह ब्रेकथ्रू मिलने से पहले कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सिद्धांत ने उस रिजेक्शन के बारे में बात की जिसने उन्हें कई दिनों तक परेशान किया. क्योंकि यह कुछ ऐसा था जिसे लेकर वह कुछ कर ही नहीं सकते थे. जो कुछ भी था वह उनके हाथ में और उनके बस में नहीं था. सिद्धांत चतुर्वेदी ने उस रिजेक्शन के बारे में बताया जिसने उन्हें सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया.

बालों की वजह से हुए रिजेक्ट!

अपनी आने वाली फिल्म दो दीवाने शहर में की कहानी में सिद्धांत के कैरेक्टर को एक अरेंज मैरिज में तुतलाने की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी छोटी या अजीब वजह से ऐसे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, तो एक्टर ने जवाब दिया, “जब मैं एक्टिंग में आने के लिए स्ट्रगल कर रहा था, तो मुझे कई रिजेक्शन मिले. लेकिन मुझे एक बात याद है जो लंबे समय तक मेरे साथ रही. मैंने उससे 1-2 साल पहले ही CA छोड़ा था. मैंने एक बड़ी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और मैं शॉर्टलिस्ट हो गया. कई वर्कशॉप हुईं और मैं कैरेक्टर में घुल-मिल गया. मैं हैरान था कि फ्रेश फेस जीते हुए सिर्फ एक साल हुआ था और मैं यहां एक फिल्म में लीड रोल में था. यह बहुत आसान लगा. डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर को मैं पसंद आया. लेकिन 3-4 महीने की वर्कशॉप के बाद प्रोड्यूसर ने स्क्रीन टेस्ट देखा और मुझे रिजेक्ट कर दिया. मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा और उन्होंने कहा कि यह मेरे कर्ली बालों की वजह से हुआ था. ‘कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते'.”

यह भी पढ़ें: उड़ने लगे बाल, सूजा हुआ चेहरा, राजकुमार राव का हाल देखकर फैन्स परेशान, पूछने लगे- आखिर बात क्या है?

उदास होकर मुंडवा लिया सिर

सिद्धांत से कहा गया कि वह अपने बाल सीधे करें और दूसरा ऑडिशन दें. लेकिन उन्हें यह कहकर फिर से रिजेक्ट कर दिया गया, ‘ बाल ज्यादा सीधे हो गए हैं'. मैंने सोचा, “किसी को रिजेक्ट करने का यह क्या क्राइटेरिया है?” इस रिजेक्शन से वे बहुत दुखी और उदास हुए. उन्होंने कहा, “आखिरकार जब मुझे रिजेक्ट कर दिया गया तो मैं घर गया और अपना सिर मुंडवा लिया. मैं बहुत दुखी था. यह बात मेरे दिमाग में लंबे समय तक रही.”

Advertisement

सिद्धांत का रिपोर्ट कार्ड

सिद्धांत अब तक गली बॉय, बंटी और बबली 2, गहराइयां, फोन भूत, खो गए हम कहां, युध्रा, धड़क 2 में नजर आ चुके हैं और इनमें से कोई भी फिल्म ब्लॉक बस्टर नहीं है. मतलब ये कि सिद्धांत के लिए अभी लड़ाई लंबी है. 

यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म भी फ्लॉप, 20 करोड़ बजट और चार दिन में कमाई अठन्नी!

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-ईरान युद्ध: बुशहर, दक्षिणी ईरान में धमाके... ईरान पर अमेरिकी हमले का तीसरा राउंड
Topics mentioned in this article
Siddhant Chaturvedi
Gully Boy
Rejections
Do Deewane Seher Mein
Curly Hair
Siddhant Chaturvedi Movies
Siddhant Chaturvedi Girl Friend
Siddhant Chaturvedi Instagram
Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur
Siddhant Chaturvedi Age
Siddhant Chaturvedi Net Worth