शराब पीकर सेट पर बेकाबू हो जाता था ये एक्टर, कोस्टार्स को इसके कहर से बचाने के लिए मेकर्स को रखना पड़ा बॉडीगार्ड

फिल्मों में बॉडीगार्ड आमतौर पर स्टार्स की सुरक्षा के लिए रखे जाते हैं, लेकिन एक हॉलीवुड एक्टर ऐसा भी था, जिससे बाकी कलाकारों को बचाने के लिए हर वक्त बॉडीगार्ड तैनात रहता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोस्टार्स को एक्टर से बचाने के लिए रखा गया बॉडीगार्ड
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म की शूटिंग में हीरो के साथ बॉडीगार्ड दिख जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी एक्टर के लिए नहीं बल्कि उसी से बाकी कलाकारों को बचाने के लिए बॉडीगार्ड तैनात करने पड़े हों. सुनने में ये किसी फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन ऐसा सच में हुआ था. हॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्टर का गुस्सा, शराब की लत और बेकाबू बर्ताव इतना बढ़ गया था कि पूरी टीम उसके नाम से ही सतर्क रहने लगी. हालत ये हो गई कि मेकर्स को हर वक्त उसके पीछे एक लंबा-चौड़ा बॉडीगार्ड लगाना पड़ा, ताकि अगर मामला बिगड़े तो बाकी आर्टिस्ट्स सुरक्षित रहें.

मैक्सिको के जंगल में शुरू हुआ पूरा ड्रामा

ये किस्सा साल 1987 में आई हॉलीवुड फिल्म प्रिडेटर का है. फिल्म की शूटिंग मैक्सिको के घने जंगलों में चल रही थी. तेज गर्मी, दम घोंटने वाली उमस और मुश्किल लोकेशन के बीच पूरी टीम काम कर रही थी. ऐसे माहौल में जहां हर कोई शूटिंग पूरी करने में जुटा था, वहीं एक कलाकार अपने अजीब बर्ताव की वजह से सबकी टेंशन बढ़ा रहा था.

लंबाई थी 6 फुट से ज्यादा, फिर भी खुद को समझने लगे छोटा

फिल्म में बिली का किरदार निभाने वाले सन्नी लैंडहम की लंबाई 6 फुट से ज्यादा थी. लेकिन उन्हें लगने लगा कि बाकी स्टार्स के बीच उनकी कोई अहमियत नहीं है. ये बात उनके दिमाग में इस कदर बैठ गई कि उनका व्यवहार बदलने लगा. वो छोटी-छोटी बात पर भड़क जाते, गुस्से में दूसरों पर चिल्लाते और कई बार सेट पर अपना आपा खो बैठते थे.

शराब पीते ही बढ़ जाती थी सबकी धड़कन

बताया जाता है कि जब सन्नी जरूरत से ज्यादा शराब पी लेते थे, तब हालात और भी खराब हो जाते थे. उनका गुस्सा किसी के काबू में नहीं रहता था. पूरी टीम इस बात से डरने लगी थी कि कहीं किसी दिन कोई बड़ा बवाल न हो जाए. यही वजह थी कि मेकर्स को बड़ा फैसला लेना पड़ा.

Advertisement

फिर मेकर्स ने उठाया सबसे अलग कदम

आखिरकार प्रोडक्शन टीम ने करीब 6 फुट 8 इंच लंबे एक शख्स को खास तौर पर सन्नी के साथ रहने के लिए रखा. उसका काम उनकी सुरक्षा करना नहीं था, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें रोकना और बाकी कलाकारों और क्रू को सुरक्षित रखना था. यानी बॉडीगार्ड सन्नी की सिक्योरिटी के लिए नहीं, बल्कि सन्नी से दूसरों की सिक्योरिटी के लिए था. यही अनोखा किस्सा आज भी हॉलीवुड की सबसे चौंकाने वाली शूटिंग स्टोरी में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में साइन की 14 फिल्में, कभी इस सुपरस्टार का मजाक उड़ाते थे लोग, कहते थे-तुम ना सिगरेट पीते हो ना शराब पीते हो

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर के बाद वैष्णो देवी में 'खेल' 500 करोड़ की चांदी का बड़ा हेर-फेर!
Topics mentioned in this article
Actor Bodyguard On Set
Sonny Landham
Predator Movie
Entertainment
Bollywood