22 साल से नहीं काम, फिर भी करोड़ों का मालिक, मुस्लिम होकर कहलाया हनुमान भक्त, कभी बिजनेस में लगाए थे 10000 करोड़

सिक्के के दो पहलू की तरह कई ऐसे सितारे भी हैं, जो कई दशक तक ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद ऐशो-आराम की जिंदगी बिता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sanjay Khan Hanuman Bhakt: जायेद खान के पिता हैं संजय खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हुए जिन्होंने अपने समय में इंडस्ट्री पर राज किया और बाद में गुमनामी के अंधेरे में खो गए. ग्लैमर की दुनिया से गायब हुए तो रहने-खाने के भी लाले पड़ गए और बुढ़ापा आने पर इलाज के लिए भी पैसों की किल्लत सहनी पड़ी. कई दिग्गज सितारों और कलाकारों के संबंध में आपने ऐसी कहानियां सुनी होंगी. सिक्के के दो पहलू की तरह कई ऐसे सितारे भी हैं, जो कई दशक तक ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद ऐशो-आराम की जिंदगी बिता रहे हैं.

करीब दो दशक से ज्यादा समय तक काम से दूर रहने के बावजूद एक्टर और डायरेक्टर संजय खान आरामदेह जिंदगी बिता रहे हैं और ना ही उन्हें पैसों की कोई कमी है. लंबे समय से पर्दे और डायरेक्शन से दूर संजय खान अपने बिजनेस के दम पर लग्जरियस जिंदगी जी रहे हैं.

10 हजार करोड़ का बिजनेस

Sanjay Khan का जन्म बेंगलुरु के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. अफगानी पिता और पारसी मां के पांच संतान में से एक फिरोज खान के बचपन का नाम अब्बास अली खान था. बिजनेसमैन पिता की तरह संजय खान भी व्यवसाय से काफी पहले जुड़ गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 80 के दशक में ही उन्होंने चावल निर्यात का व्यवसाय शुरू किया था, जिसमें वह मध्य पूर्वी देशों में चावल का निर्यात करते थे.

Advertisement

1997 में उन्होंने बैंगलोर में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पांच सितारा डीलक्स गोल्डन पाम्स होटल और स्पा लॉन्च किया था. उनकी पत्नी जरीन खान ने होटल के भीतरी हिस्से को डिजाइन किया था. करीब 150 कमरे वाले गोल्डन पाम्स होटल और स्पा पर 2010 तक एक्टर का मालिकाना हक था. एक्टर रियल एस्टेट में भी एक्टिव रहे हैं और एस्सके प्रोपर्टीज नाम से उनका एक रियल एस्टेट फर्म भी है. करीब 10 हजार करोड़ की लागत के साथ उन्होंने 2018 में एक थीम पार्क बनाने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ विवादों के चलते प्रोजेक्ट बंद हो गया था.

Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Sanjay Khan
Sanjay Khan Movies
Sanjay Khan News
Sanjay Khan Birthday
Golden Boy Of Bollywood