90s में आई इस फिल्म के गानों की 1 करोड़ बिकी थी कैसेट, प्रोड्यूसर हुआ मालामाल, लीड हीरो-हीरोइन बॉलीवुड से गायब

90 के दशक की इस फिल्म के गानों ने ऐसा जादू चलाया कि 1 करोड़ कैसेट बिक गए और प्रोड्यूसर मालामाल हो गया, लेकिन लीड स्टार्स वक्त के साथ अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
90 के दशक में आई इस फिल्म के गानों की 1 करोड़ बिकी थी कैसेट
नई दिल्ली:

90 के दशक में एक ऐसी फिल्म आई जिसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री को भी हिला कर रख दिया. उस दौर में जब इंटरनेट नहीं था, इस फिल्म के गानों ने कैसेट मार्केट में ऐसा तूफान मचाया कि हर तरफ सिर्फ उसी की धुन सुनाई देती थी. हालत ये हो गई कि ऑडियो कैसेट की बिक्री 1 करोड़ तक पहुंच गई और उसके बाद गिनती तक रोक दी गई. हर गली, हर दुकान और हर घर में वही गाने बजते थे. इस जबरदस्त सफलता ने प्रोड्यूसर को मालामाल कर दिया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि फिल्म के लीड हीरो-हीरोइन वक्त के साथ इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गए.

ये फिल्म थी और ये थे इसके सितारे

जिस फिल्म की बात हो रही है वो है आशिकी (1990), जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल निभाया था. फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज के गुलशन कुमार ने प्रोड्यूस किया था. खास बात ये रही कि पहले गानों को एल्बम के तौर पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन गाने सुनने के बाद इन्हें फिल्म में ढालने का फैसला लिया गया. यही फैसला फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन गया.

ये भी पढ़ें- प्रेम चोपड़ा को ब्रेक देने वाला शख्स, टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, सुपरहिट बनीं जीते 9 अवॉर्ड

कैसे बना म्यूजिक का इतिहास

आशिकी के गाने रिलीज होते ही छा गए. कुमार सानू की आवाज लोगों के दिल में बस गई और नदीम-श्रवण की जोड़ी ने ऐसा संगीत दिया जो सीधे दिल को छू गया. फिल्म का लगभग हर गाना सुपरहिट साबित हुआ और आज भी इन गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. इस फिल्म ने 90s के म्यूजिक ट्रेंड को पूरी तरह बदल दिया.

दिलचस्प किस्से

राहुल रॉय को महेश भट्ट ने एक पार्टी में देखा था और वहीं से उन्हें फिल्म के लिए चुना गया. शुरुआत में उन्होंने फिल्म करने से मना किया था, लेकिन बाद में मान गए. उनका हेयरस्टाइल इतना पॉपुलर हुआ कि सैलून में उसी स्टाइल की डिमांड बढ़ गई. वहीं अनु अग्रवाल को वन टेक आर्टिस्ट कहा जाता था क्योंकि वो सीन एक ही टेक में पूरा कर देती थीं.

Advertisement

स्टारडम और फिर गुमनामी

फिल्म की सफलता के बाद राहुल रॉय को कई फिल्मों के ऑफर मिले और उन्होंने एक साथ कई प्रोजेक्ट साइन कर लिए. लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. अनु अग्रवाल का भी यही हाल रहा और धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का बंगला, नाम रखा ‘आशीर्वाद', कानूनी दांव-पेच में फंसा, खरीदना चाहते थे सलमान खान, अब दिखता है ऐसा

Featured Video Of The Day
PM Modi Nation Address: देश के नाम संबोधन में पीएम का Congress पर बड़ा प्रहार |Women Reservation Bill
Topics mentioned in this article