8 करोड़ की फिल्म ने कमाए 53 करोड़, पब्लिक डिमांड पर एक ही साल में दो बार रिलीज हुई थी ये फिल्म

13 साल बॉलीवुड से एक ऐसी फिल्म आई जिसने 8 करोड़ में 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालात ऐसे हो गए कि फिल्म को एक साल में दो बार रिलीज करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक ही साल में दो बार रिलीज हुई थी ये फिल्म, भोली पंजाबन हुई हिट
Social Media

14 जून 2013 को रिलीज हुई फुकरे को आज हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है. हालांकि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी. पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल, मंजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद साधारण रही थी. लेकिन जैसे-जैसे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ी, फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. महज 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘फुकरे' ने दुनियाभर में करीब 53 करोड़ रुपये की कमाई की और साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट फिल्मों में शामिल हो गई.   

धीमी शुरुआत के बाद बनी स्लीपर हिट

निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्दी पैसा कमाने का सपना देखते हैं और फिर मुसीबतों में फंस जाते हैं. फिल्म में ‘चूचा' का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा रातोंरात दर्शकों के पसंदीदा बन गए थे. रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को औसत प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके मजेदार डायलॉग और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही वजह रही कि फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता गया और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई.

एक ही साल में दो बार रिलीज हुई थी फिल्म

‘फुकरे' से जुड़ा सबसे दिलचस्प फैक्ट यह है कि इसे उसी साल दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. सितंबर 2013 में दर्शकों की भारी मांग और लोकप्रियता को देखते हुए पीवीआर सिनेमाज ने दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से प्रदर्शित किया था. किसी नई फिल्म का रिलीज के कुछ महीनों बाद दोबारा सिनेमाघरों में लौटना उस समय बेहद दुर्लभ माना जाता था. यह फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत था. दर्शकों ने दूसरी बार भी फिल्म को भरपूर प्यार दिया और ‘फुकरे' एक कल्ट कॉमेडी के रूप में पॉपुलर हो गई. 

‘चूचा' और ‘भोली पंजाबन' बन गए थे आइकॉनिक किरदार

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी अनोखी कहानी के साथ-साथ इसके यादगार किरदार भी थे. वरुण शर्मा का ‘चूचा' और ऋचा चड्ढा की ‘भोली पंजाबन' आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. फिल्म का गाना ‘अंबरसरिया' भी उस दौर का बड़ा हिट साबित हुआ था. ‘फुकरे' की सफलता के बाद इसके दो सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न्स' और ‘फुकरे 3' भी बने. इस तरह एक छोटी बजट की फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया, बल्कि एक सफल फिल्म फ्रेंचाइजी की नींव भी रख दी.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब राज कपूर ने दी सिर्फ एक लाइन, शैलेंद्र ने उड़ेल दिया अपना दर्द, लिखा हिंदी सिनेमा का सबसे अमर गीत

Featured Video Of The Day
खामेनेई की अंतिम विदाई में नहीं रहेंगे मुजतबा?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Pulkit Samrat
Fukrey
Entertainment