रामायणम् में 56 साल की ये एक्ट्रेस निभा रही 40 साल के रावण की मां का किरदार, रजनीकांत से है खास कनेक्शन

रजनीकांत की इस एक्ट्रेस ने रामायणम् में रावण की मां कैकसी का किरदार निभाया है. खास यह है कि रणबीर कपूर की रामायणम् में यश और उस एक्ट्रेस के बीच केवल 16 साल का अंतर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामायणम् में रावण की मां बनेगी रजनीकांत की ये हीरोइन, उम्र में 16 साल का अंतर
Instagram
नई दिल्ली:

रामायणम् के ट्रेलर में कई किरदार देखने को मिले, जिसमें श्रीराम (रणबीर कपूर), रावण (यश), राजा दशरथ (अरुण गोविल), माता सीता (साई पल्लवी), शूर्पणखा (रकुलप्रीत सिंह), महारानी कैकई (लारा दत्ता), मंथरा (शीबा चड्डा), विद्युतजीह्व (विवेक ओबरॉय) और लक्ष्मण (रवि दुबे) की झलक देखने को मिली. इन किरदारों में एक और किरदार था, जिसने रावण की मां कैकसी का किरदार निभाया है. खास बात यह है कि रणबीर कपूर की रामायणम् में यश और उस एक्ट्रेस के बीच केवल 16 साल का अंतर है. आइए बताते हैं वह कौन हैं. 

रावण की मां कैकसी बनीं शोभना

रावण की मां कैकसी राक्षस कुल की थीं. वहीं 4000 करोड़ की रामायण में इस किरदार को एक्ट्रेस शोभना ने निभाया है, जिसकी झलक रामायणम् के ट्रेलर में देखने को मिली है. उनके किरदार की खूब तारीफ हो रही है. शोभना की उम्र में 56 साल है. जबकि यश की 40 साल उम्र है. दोनों के बीच 16 साल उम्र का फासला है.

ये भी पढ़ें-  मोहम्मद रफी का 61 साल पुराना सदाबहार गाना, रह गया अधूरा, मीना कुमारी और राज कुमार ने बनाया सुपरहिट

रजनीकांत के साथ कर चुकी हैं काम

एक्ट्रेस शोभना मलयालम सिनेमा का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगू, हिंदी, इंग्लिश और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत के साथ वह 1989 में आई शिवा और 1991 में थलापति में नजर आ चुकी हैं. दोनों को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा 2014 में वह कोचाडाइयां फिल्म में नजर आईं, जिसे काफी पसंद किया गया. 

Advertisement

रामायणम् के बारे में 

निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जा रही है, जिसका बजट 4000 करोड़ बताया गया है. नमिल मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला भाग दीवाली 2026 में रिलीज होगी. वहीं दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बना है शूर्पणखा का पति, जिसको रावण ने उतार दिया था मौत के घाट

Featured Video Of The Day
PM मोदी का एक और वीडियो संदेश
Topics mentioned in this article
Ramayana
Bollywood
Yash
Ravana