29 दिसंबर को रिलीज हुई 45 करोड़ की साउथ की इस फिल्म ने दी थी डंकी-सालार को टक्कर, लेकिन हीरो की कॉन्ट्रोवर्सी ने पहुंचाया जेल 

29 दिसंबर 2023 में रिलीज हुई साउथ की इस फिल्म ने सालार और डंकी के कलेक्शन को बॉक्स ऑफिस पर खूब टक्कर दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डंकी और सालार को 2023 में इस फिल्म ने दी थी टक्कर
नई दिल्ली:

फिल्मों का फ्लॉप, हिट, सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर होना दर्शकों के हाथ में होता है. कई बार सुपरस्टार की बिग बजट फिल्मों का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर धूल चाटता हुआ नजर आता है तो वहीं कई बार कम पॉपुलर हीरो की कम बजट की फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि नया रिकॉर्ड बना देती है. ऐसा ही कुछ डंकी और सालार को टक्कर देने वाली 45 करोड़ की फिल्म के साथ हुआ, जो बिना प्रमोशन और शोर शराबे के बजट से दोगुनी कमाई कर बैठी. इतना ही नहीं कन्नड़ की 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो गई. लेकिन लीड हीरो को यह सफलता का जश्न मनाने का मौका तक नहीं मिला क्योंकि एक कॉन्ट्रोवर्सी ने उन्हें जेल पहुंचा दिया. इतना ही नहीं वह फिल्म नहीं बल्कि अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते आज भी 2024 में चर्चा का विषय बने रहे. 

फिल्म का नाम था काटेरा, जो 29 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कन्नड़ स्टार दर्शन इस फिल्म में लीड रोल में थे. पॉजीटिव रिव्यू और दर्शकों के प्यार ने इस फिल्म की कमाई 60 करोड़ तक पहुंचा दी थी. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 104.58 करोड़ रहा.  1970 के दशक में कर्नाटक के एक गांव की वास्तविक जीवन की एक घटना से प्रेरित इस फिल्म की कहानी में दर्शन के अलावा तरुण सुधीर द्वारा डायरेक्ट की गई इस एक्शन फिल्म में जगपति बाबू, कुमार गोविंद, विनोद कुमार अलवा, दानिश अख्तर सैफी और श्रुति सपोर्टिंग रोल में नजर आए. रिलीज के बाद 9 फरवरी को जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म रिलीज कर दी गई है. 

एक्टर दर्शन की बात करें तो जैसा कि आप जानते हैं कि रेणुकास्वामी मर्डर और किडनैपिंग केस के चलते एक्टर जेल में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग की निवासी थीं, जिनका कथित तौर पर कन्नड़ एक्टर दर्शन के साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. इसके आरोप में एक्टर दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपियों को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था. कथित तौर पर फैन ने पवित्रा को गंदे और अश्लील संदेश भेजे थे.

Advertisement

बेंगलुरु सेंट्रल जेल में स्टार के साथ शाही व्यवहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद एक्टर को बेल्लारी जेल में ट्रांसफर किया गया था. दर्शन पर तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. हालांकि उन्हें 30 अक्टूबर 2024 को मुख्य रूप से रीढ़ की सर्जरी कराने के लिए चिकित्सा आधार पर छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी. 
 

Featured Video Of The Day
Akhilesh Yadav 53rd Birthday: 'Tipu' बनने से लेकर उनकी टेढ़ी नाक के पीछे का मजेदार किस्सा क्या है?
Topics mentioned in this article
Kaatera
Kaatera Actor
Actor Darshan
Darshan Movie
Kannada Actor