1992 की फिल्म का वो गाना, जिसे आशा भोसले और कुमार सानू ने बना दिया था कल्ट, छुप-छुप कर मिलने वाले लवर्स की लिस्ट में रहता है टॉप पर

1992 की फिल्म ‘जान तेरे नाम’ का ‘हम लाख छुपाएं प्यार मगर’ गाना आज भी 90 के दशक के रोमांटिक गानों में खास जगह रखता है. कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज, नदीम-श्रवण का संगीत और रोनित रॉय-फरहीन की जोड़ी ने इसे यादगार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
34 साल पुराना यह गाना आज भी लवर्स की पहली पसंद

1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम' का गाना ‘हम लाख छुपाएं प्यार मगर' आज भी 90 के दशक के रोमांटिक गानों में खास जगह रखता है. कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज में सजा यह गाना छुपकर प्यार करने वाले प्रेमियों की कहानी को बहुत प्यारे अंदाज में पेश करता है. गाने में रोनित रॉय और फरहीन की जोड़ी नजर आती है. ‘लेकिन छुप छुप के मिलने से, मिलने का मजा तो आएगा' जैसी लाइनें उस दौर के युवाओं को खूब पसंद आई थीं. नदीन-श्रवण के संगीत और सईद राही के बोल ने इस गाने को ऐसा अंदाज दिया, जो आज भी लोगों को याद है.

छुप-छुपकर मिलने वाले प्यार की कहानी

‘हम लाख छुपाएं प्यार मगर' का पूरा इमोशन ऐसे प्यार के बारे में है, जिसे प्रेमी दुनिया से छिपाना चाहते हैं, लेकिन दिल की बात छिप नहीं पाती. गाने में प्रेमी-प्रेमिका के बीच मिलने की खुशी और छुपकर मिलने का रोमांच दिखता है. यही वजह है कि गाने की पंक्तियां उस समय के युवा प्रेमियों से आसानी से जुड़ गईं. फिल्म ‘जान तेरे नाम' की कहानी भी कॉलेज और प्यार के आसपास घूमती है. रोनित रॉय ने सुनील और फरहीन ने पिंकी मल्होत्रा का किरदार निभाया था. दोनों के बीच का प्रेम फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है. 

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज का कमाल

इस गाने को कुमार सानू और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है. दोनों की आवाजों का मेल गाने को रोमांटिक और हल्का-फुल्का एहसास देता है. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और इसके बोल सईद राही ने लिखे थे. फिल्म के म्यूजिक एल्बम में कई लोकप्रिय गाने थे. ‘अख्खा इंडिया जानता है', ‘मैंने ये दिल तुमको दिया' और ‘रोने न दीजिएगा' जैसे गाने भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए. ‘हम लाख छुपाएं' इन गानों में सबसे ज्यादा याद किए जाने वाले रोमांटिक गानों में शामिल है. 

रोनित रॉय और फरहीन की जोड़ी

‘जान तेरे नाम' रोनित रॉय और फरहीन के लिए भी खास फिल्म थी. दोनों ने इस फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. फिल्म का निर्देशन दीपक बलराज विज ने किया था और इसके निर्माता जिमी निरुला थे. रोनित रॉय ने सुनील और फरहीन ने पिंकी का किरदार निभाया था. फिल्म में विजय अरोड़ा, अंजू महेंद्रू, सुलभा देशपांडे, नवनीत निशान, अली असगर और रवि बसवानी जैसे कलाकार भी नजर आए.

Advertisement

गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें 

आज भी जब 90 के दशक के रोमांटिक गानों की बात होती है, तो ‘हम लाख छुपाएं प्यार मगर' का नाम जरूर आता है. खासकर इसकी छुप-छुपकर मिलने वाले प्रेमियों वाली थीम इसे उस दौर की प्रेम कहानियों से जोड़ देती है. यही वजह है कि तीन दशक से ज्यादा समय बाद भी यह गाना पुराने फिल्मी संगीत के चाहने वालों को खूब पसंद आता है

यह भी पढ़ें: 11 सितंबर को क्यों हनुमान अंश वर्ल्डवाइड हो रही रिलीज, नीम करौली बाबा से जुड़ा है कनेक्शन

Advertisement
Topics mentioned in this article
Ronit Roy
Farheen
Entertainment
Bollywood