29 साल पुराना वो गाना, जिसमें यूपी के देसी रंग में रंगी नजर आईं करिश्मा और गोविंदा, समीर अंजान का म्यूजिक, सोनू निगम की आवाज में बना कल्ट

29 साल पहले एक ऐसा डांस नंबर आया, जिसने अपनी देसी धुन और मस्ती भरे अंदाज से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस गाने में करिश्मा और गोविंदा ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सोनू निगम की आवाज और गोविंदा का डांस, 29 साल पुराना गाना बना सुपरहिट

बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. 90 के दशक में ऐसा ही एक गाना आया था, जिसने गोविंदा के डांस और सोनू निगम की आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. गाने के बोल थे ‘यूपी वाला ठुमका', जिसे आज भी सुनकर पुराने दिनों की याद आ जाती है. फिल्म ‘हीरो नंबर 1' का यह गाना 1997 में रिलीज हुआ था. गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी, मजेदार डांस स्टेप्स और आनंद-मिलिंद का संगीत इसकी सबसे बड़ी खासियत थे. गाने के बोल समीर ने लिखे थे और सोनू निगम की आवाज ने इसमें अलग ही रंग भर दिया था.

गोविंदा के ठुमकों ने जीत लिया था दिल

गोविंदा को बॉलीवुड का बेहतरीन डांसर कहा जाता है और ‘यूपी वाला ठुमका' इसका शानदार उदाहरण है. गाने में उनका अंदाज, चेहरे के मजेदार हावभाव और डांस करने का देसी तरीका दर्शकों को खूब पसंद आया. वहीं करिश्मा कपूर ने भी अपनी अदाओं और डांस से गाने की रौनक बढ़ा दी थी. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को यादगार बना दिया.

गाने के बोल में उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक के अंदाज का जिक्र मिलता है. यही वजह है कि इसका मिजाज बेहद मजेदार और देसी लगता है. गोविंदा के डांस में जहां कॉमेडी का तड़का था, वहीं करिश्मा के साथ उनकी जुगलबंदी ने दर्शकों को खूब मनोरंजन दिया. आज भी 90 के दशक के सुपरहिट डांस गानों की बात होती है, तो यह गाना जरूर याद आता है.

‘हीरो नंबर 1' की कहानी क्या थी?

डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘हीरो नंबर 1' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. इसमें गोविंदा ने राजेश मल्होत्रा और करिश्मा कपूर ने मीना का किरदार निभाया था. राजेश एक अमीर कारोबारी का बेटा होता है, जो अपने पिता के सख्त रवैये से परेशान होकर घर छोड़ देता है. विदेश में उसकी मुलाकात मीना से होती है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं.

Advertisement

लेकिन मीना के परिवार को राजेश और उसके प्यार पर भरोसा नहीं होता. ऐसे में राजेश उनका दिल जीतने के लिए कई कोशिशें करता है. फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक ड्रामे का अच्छा मेल देखने को मिला था. गोविंदा और करिश्मा के अलावा कादर खान, परेश रावल, शक्ति कपूर, सतीश शाह और टीकू तलसानिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट

21 फरवरी 1997 को रिलीज हुई ‘हीरो नंबर 1' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी. फिल्म की लागत करीब 6.75 करोड़ रुपये बताई जाती है, जबकि इसने भारत में लगभग 17.08 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 30.15 करोड़ रुपये और दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 30.95 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे सुपरहिट फिल्म का दर्जा दिया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: उड़ता तीर नहीं 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देखें 8 एपिसोड की ये सीरीज, 240 देशों में स्ट्रीम होगी चार यार की कहानी

फिल्म के गाने भी इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह बने. ‘सोना कितना सोना है' और ‘यूपी वाला ठुमका' जैसे गाने खूब पसंद किए गए. आनंद-मिलिंद का संगीत और समीर के बोल फिल्म के गानों की खासियत थे. यही वजह है कि 29 साल बाद भी ‘यूपी वाला ठुमका' 90 के दशक के उन गानों में शामिल है, जिन्हें सुनते ही गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी याद आ जाती है.

Featured Video Of The Day
जेनयू उत्पीड़न मामला: जेएनयू ने यौन उत्पीड़न मामले में प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम को आउट किया
Topics mentioned in this article
Sonu Nigam
Karisma Kapoor
Entertainment
Bollywood
Hero No 1