हर शादीशुदा महिला की लिस्ट में शामिल है 14 साल पुराना ये गाना, मराठी लोकगीत से मिली पहचान, श्रीदेवी के कमबैक ने बनाया सुपरहिट

श्रीदेवी की कमबैक फिल्म का यह गाना14 साल बाद भी शादी-ब्याह का सबसे पसंदीदा गाना बना हुआ है. यह गाना मराठी लोकगीत से प्रेरित है और एक्ट्रेस के सबसे हिट गानों में से एक बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हर शादीशुदा महिला की लिस्ट में शामिल है श्रीदेवी का ये गाना

आज भले ही लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों और गानों के जरिए वह अब भी हमारे दिलों में जिंदा हैं. श्रीदेवी के फैंस उनके गानों को सुनना आज भी पसंद करते हैं. 80-90 के दशक की सुपरहिट फिल्म और उसके गाने तो लोगों के फेवरेट हैं ही, उनके कमबैक फिल्म का एक गाना भी बेहद पॉपुलर हुआ था. श्रीदेवी ने लंबे अंतराल के बाद इस फिल्म से पर्दे पर वापसी की थी और इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल की. फिल्म का एक गाना आज भी शादियों में बजता है और श्रीदेवी के सबसे यादगार गानों में से एक है.

कौन सा है वो गाना?

हम बात कर रहे हैं 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' की. इस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना ‘नवराई माझी' आज 14 साल बाद भी शादियों में बजता है और इसे खूब पसंद किया जाता है. ये गाना फिल्म में श्रीदेवी की फैमिली में एक शादी के दौरान आता है. गाने में श्रीदेवी का शानदार और सादगी भरा डांस देखने को मिलता है. आम भारतीय गृहणी के अवतार में श्रीदेवी ने फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

लोकगीत से प्रेरित है गाना

सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी ने पारंपरिक मराठी लोक संगीत शैली को एक आधुनिक बॉलीवुड वेडिंग एंथम में बदल दिया, जिससे यह गाना महाराष्ट्र से बाहर के दर्शकों तक भी पहुंच सका. नवराई माझी गाना मराठी के लोक गीत से लिया गया है. ये लोक गीत महाराष्ट्र में शादियों के दौरान गाया जाता रहा है. इंग्लिश विंगलिश फिल्म के जरिए गाना देश और दुनिया तक पहुंचा और पसंद किया गया.

विदेशी कलाकार ने गाया

इस गाने की लीड सिंगर्स सुनिधि चौहान और स्वानंद किरकिरे हैं. वहीं गायिकाओं में से एक, नताली डी लुसियो, एक कनाडाई कलाकार हैं जो भारतीय भाषाओं से जुड़ी न होने के बावजूद भारतीय गाने गाने के लिए जानी जाती हैं. उनकी मौजूदगी ने साउंडट्रैक को एक अंतरराष्ट्रीय रंग दिया.

Advertisement

130 मिलियन व्यूज

नवराई माझी 2010 के दशक के सबसे लोकप्रिय वेडिंग डांस गानों में से एक बन गया और आज भी संगीत समारोहों और दुल्हन की एंट्री के समय खूब बजाया जाता है. इसके ऑफिशियल वीडियो को YouTube पर 13 करोड़ (130 मिलियन) से ज्यादा बार देखा गया है. गाने के बोल में दुल्हन की तुलना "इंद्र की अप्सरा" यानी स्वर्ग की सुंदरी से की गई है, जो यह बताती है कि वह अपने परिवार के लिए कितनी खास और खूबसूरत है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो गाना, जिसमें दारा सिंह का नजर आया था रोमांटिक अंदाज, 62 साल बाद यूट्यूब पर फिर कर रहा ट्रेंड

Advertisement
Featured Video Of The Day
लश्कर की AI साजिश, भारत के खिलाफ नई जंग की तैयारी! लड़कियों को भी किया शामिल
Topics mentioned in this article
Sridevi
Entertainment