लोहा फिल्म में 14 साल का चाइल्ड आर्टिस्ट, बड़ा होकर बना 90s का सुपरस्टार, 39 साल बाद देख झूम उठे फैंस  

इस फोटो में आप अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े दिग्गजों को देख सकते हैं. उनके साथ फोटो में एक बच्चा नजर आ रहा है, जो आज के समय में बॉलीवुड का बड़ा हीरो है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लोहा फिल्म में दिख रहा ये बच्चा बॉलीवुड का जाना माना नाम
Social Media

मोहब्बतें फेम हीरो जुगल हंसराज तो आपको याद ही होंगे. जी हां, हम उसी एक्टर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनों नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आए, लेकिन अपने चॉकलेटी बॉय इमेज से उन्होंने लड़कियों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली. जुगल हंसराज ने बचपन से ही बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. वे कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखे गए हैं. इन दिनों जुगल हंसराज फिल्मों से पूरी तरह गायब हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ सेटल हैं.

जुगल हंसराज 1987 की लोहा में आए थे नजर 

जुगल हंसराज अपने बचपन की फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर करते हैं. इसी क्रम में उन्होंने कुछ समय पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे बॉलीवुड के कुछ दिग्गज सितारों के साथ नजर आए थे. जुगल हंसराज ने जो फोटो शेयर की थी, वो लोहा फिल्म के सेट की थी, जो कि साल 1987 में आई थी. इस फोटो में आप अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े दिग्गजों को देख सकते हैं. वहीं जुगल सफेद रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहने बीच में खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो में जुगल को पहचानना फैन्स के लिए मुश्किल है.

Advertisement

हालांकि जुगल हंसराज (Jugal Hansraj Child Artist) का लुक अब पहले से काफी बदल गया है. अब आप उन्हें देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे. हाल ही में एक्टर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे अनुपम खेर के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में जुगल हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं. एक्टर की इस फोटो पर लोगों के 'डैशिंग', 'स्मार्ट' जैसे कमेंट्स आए हैं.

यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट के पति की 9 फोटो, वीजे से की थी शादी 11 साल में हुआ तलाक, कहेंगे- रणबीर कपूर से भी हैंडसम

Advertisement
Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Jugal Hansraj
Jugal Hansraj Childhood Photo
Jugal Hansraj Unseen Photo
Jugal Hansraj Loha Movie
Loha 1987