बांग्ला फिल्मों की ये एक्ट्रेसेस खूबसूरती और ग्लैमर में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी देती हैं मात, यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए

बॉलीवुड की तरह ही बांग्ला फिल्म जगत में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक हैं. ग्लैमर के मामले में भी ये एक्ट्रेसेस बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से पीछे नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
इन बंगाली अभिनेत्रियों की खूबसूरती के दर्शक हैं दीवाने
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों और उनकी अदाओं की चर्चा तो देश ही नहीं विदेशों में भी है. किसी के लंबे काले बाल तो किसी की नीली आंखें तो किसी का परफेक्ट फिगर बॉलीवुड की ये हसीनाएं किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आती. बॉलीवुड की तरह ही बांग्ला फिल्म जगत में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक हैं. ग्लैमर के मामले में भी ये एक्ट्रेसेस बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से पीछे नहीं है. आज हम ऐसी ही बंगाली एक्ट्रेसेस की बात करने जा रहे हैं.

स्वास्तिका मुखर्जी

 बंगाली सिनेमा का बेहद चर्चित नाम अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं से कम नहीं है. हिंदी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में आप उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट देख चुके हैं. भले ही बॉलीवुड में स्वास्तिका ने कम काम किया हो लेकिन बांग्ला फिल्मों में उन्होंने ढेरों फिल्में की हैं और अपने ग्लैमर से लोगों को दीवाना बनाया है.

नुसरत जहां

बंगाली फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां को आपने संसद और फिल्मों में दोनों जगह ही देखा है. एलीगेंट लुक से लेकर ग्लैमरस स्टाइल तक नुसरत हर तरह से खूबसूरत लगती हैं.

Advertisement

रितुपर्णा सेनगुप्ता

ग्लैमर की बात हो और बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता का नाम न आए ऐसा संभव नहीं है. बांग्ला से लेकर हिंदी फिल्मों में रितुपर्णा अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस स्टाइल की वजह से चर्चा में रही हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Paoli Dam To Nusrat Jahan
Bangali Actresses
बंगाली एक्ट्रेसेस
Paoli Dam On Hindi Cinema
Paoli Dam Instagram
Paoli Dam Movies
Paoli Dam Photo Video
Paoli Dam Upcoming Movies
Paoli Dam Viral Photo Video
Paoli Dam Viral Video
Most Beautiful Bengali Actress
Top Bengali Actress
Nusrat Jahan Actress
Nusrat Jahan Biography