मई 2026 में रिलीज हुईं ये चार फिल्में, तीन रही फ्लॉप, एक ने मारी बाजी, जानते हैं नाम?

मई 2026 में आई कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड. सिर्फ एक फिल्म को छोड़कर अधिकतर फिल्मों ने निराश ही किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मई 2026 में रिलीज हुई फिल्मों का क्या हुआ हश्र
Delhi:

मई 2026 का महीना दर्शकों के लिए बहुत ही खास रहा. क्योंकि इस महीने काफी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. गर्मी के मौसम में दर्शकों ने इन फिल्मों का सिनेमाघरों में आनंद लिया. इस महीने संजय दत्त (Sanjay Dutt), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) जैसे दिग्गज एक्टर्स की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो इस मई के महीने में दर्शकों के बीच आईं और इनका बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन रहा.

राजा शिवाजी

फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का ज्यादातर क्रेज महाराष्ट्र में देखा गया था. इस फिल्म में रितेश देशमुख ने महाराज शिवाजी का किरदार निभाया था. रितेश के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए थे. इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

आखरी सवाल

संजय दत्त की फिल्म आखरी सवाल 15 मई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड लगभग 3.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीरे चल रही है. इस फिल्म से काफी लंबे समय बाद समीरा रेड्डी ने कम बैक किया.

दादी की शादी

नीतू कपूर और कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म दादी की शादी 8 मई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आईं. अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ग्लोबली 8.14 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया.

Advertisement

पति-पत्नी और वो 2

यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आईं. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Exclusive Interview: क्यों बड़ा रिस्क था भगवान श्रीकृष्ण का रोल? हां करने के बाद सबसे पहले शुरू किया गीता पाठ

Advertisement
Featured Video Of The Day
पापा-पापा...चीखता रहा बेटा, तमाशबीन बनी रही भीड़, बाप-बेटे की हत्या का VIDEO
Topics mentioned in this article