7 हीरो के सामने विलेन बनेंगे ये 7 दमदार एक्टर,एक फिल्म में तमिलनाडु के CM की मुश्किलें बढ़ाएंगे बॉबी देओल

साल 2026 के अगले 7 महीने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए बेहद खास होने वाले हैं. शाहरुख खान, रणबीर कपूर, विजय, सनी देओल और अजय देवगन जैसे सितारे अपनी फिल्मों में दमदार विलेन से भिड़ते नजर आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अगले 7 महीने में दमदार हीरो से टकराएंगे खतरनाक विलेन

साल 2026 में अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबले भी देखने को मिले हैं. कुछ फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े, तो कुछ क्लैश की वजह से नुकसान में भी रहीं. लेकिन असली मजा अब आने वाला है. अगले 7 महीनों में कई ऐसी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जिनमें सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि हीरो और विलेन की टक्कर भी जबरदस्त रहने वाली है. शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर, सनी देओल, अक्षय कुमार और अजय देवगन तक कई सितारे बड़े पर्दे पर आमने सामने दिखेंगे. आइए जानते हैं 2026 की 7 सबसे बड़ी हीरो-विलेन भिड़ंत कौन सी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मैं गुड़ियों से खेलती थी और शादी हो गई', मौसमी चटर्जी का खुलासा

1. ‘किंग' में शाहरुख खान vs अभिषेक बच्चन

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग' 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. लंबे समय बाद शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म में उनके सामने अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि अभिषेक का किरदार काफी दमदार और खतरनाक होगा.

2. ‘रामायण' में रणबीर कपूर vs यश

मेगा बजट फिल्म ‘रामायण' दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. रणबीर कपूर भगवान राम बने हैं. जबकि यश रावण के रोल में दिखेंगे. दोनों की टक्कर को लेकर अभी से जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

3. ‘जन नायकन' में विजय vs बॉबी देओल

थलपति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन' लंबे समय से चर्चा में है. फिल्म में विजय हीरो हैं और बॉबी देओल विलेन. बॉबी का लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

Advertisement

4. ‘लाहौर 1947' में सनी देओल vs अभिमन्यु सिंह

13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली ‘लाहौर 1947' का इंतजार लंबे समय से हो रहा है. फिल्म में सनी देओल के सामने अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे. जो पहले भी कई फिल्मों में खतरनाक विलेन बन चुके हैं.

5. ‘हैवान' में सैफ अली खान vs अक्षय कुमार

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान' में सैफ अली खान हीरो हैं. जबकि अक्षय कुमार निगेटिव रोल में दिखेंगे. लंबे समय बाद दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

Advertisement

6. ‘अल्फा' में आलिया-शरवरी vs बॉबी देओल

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक्शन करती नजर आएंगी. बॉबी देओल फिल्म के मुख्य विलेन होंगे. फैन्स इस टक्कर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

7. ‘रेंजर' में अजय देवगन vs संजय दत्त

‘रेंजर' में अजय देवगन और संजय दत्त आमने-सामने दिखाई देंगे. फिल्म का काम पूरा हो चुका है और इसे दिसंबर 2026 में रिलीज करने की तैयारी है.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article