इन 2 टॉप एक्ट्रेस को पछाड़ विद्या बालन को मिली थी परिणीता, रोल पाने के लिए 60 बार दिया था स्क्रीन टेस्ट

फिल्म परिणीता में लीड रोल पाने के लिए विद्या बालन को कई पापड़ बेलने पड़े थे, क्योंकि मेकर्स की पहली पसंद विद्या नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस थी.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
परिणीता में रोल पाने के लिए विद्या बालन को देनी पड़ी थी कड़ी परीक्षा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में विद्या बालन का भी नाम आता है. उनकी एक-एक फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. 2005 में विद्या बालन की कल्ट क्लासिक फिल्म 'परिणीता' आई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग ने हर किसी पर गहरी छाप छोड़ी थी. फिल्म को रिलीज हुए 18 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज तक बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद विद्या बालन नहीं थीं. उनकी जगह इस एक्ट्रेस को साइन करना था, लेकिन बाद में विद्या बालन की एंट्री हुई और फिल्म हिट साबित हुई.

बंगाली नॉवेल पर बेस्ड थी 'परणीता' 

क्लासिक कल्ट फिल्म 'परिणीता' शरद चंद्र चटोपाध्याय की बंगाली नॉवेल पर बेस्ड थी. विद्या बालन, संजय दत्त, सैफ अली खान, राइमा सेन, दीया मिर्जा जैसे स्टार्स से सजी फिल्म की छाप आज तक देखने को मिलती है. फिल्म में लीड रोल पाने विद्या बालन को कई बार स्क्रीन टेस्ट से गुजरना पड़ा था, तब जाकर फिल्म उन्हें मिली. 'लोलिता' के रोल में उनकी एक्टिंग आज भी हर किसी के दिल में बसी है.

'परिणीता' से विद्या बालन की इंडस्ट्री में एंट्री

Advertisement

ये विद्या बालन के करियर की पहली फिल्म थी, जो काफी बेहतरीन और हिट साबित हुई. फिल्म के लिए पहली बार विद्या बालन सेलेक्ट नहीं हो पाई थीं. उन्हें इस फिल्म को पाने के लिए 60 बार स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए 'लोलिता' का किरदार विद्या बालन नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन या रानी मुखर्जी में से किसी एक को मिलना था. डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने दोनों एक्ट्रेस को अप्रोच भी किया था.

'लोलिता' के लिए विद्या की कड़ी परीक्षा

Advertisement

जब बात नहीं बनी तो 'लोलिता' के किरदार के लिए विद्या बालन को चुना गया. इसके लिए उन्हें कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा था. 6 महीने कई पापड़ बेलने के बाद आखिरकार विद्या बालन इस रोल के लिए सेलेक्ट हुईं. इस फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा सैफ अली खान को भी नहीं लेना चाहते थे.

मनीषा कोइराला, उर्वशी रौतेला और पलक तिवारी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Featured Video Of The Day
UP, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में भीषण बारिश का कहर
Topics mentioned in this article
Vidya Balan
Parineeta
Lolita
Saif Ali Khan
Vidya Balan Parineeta
First Choice For Parineeta Movie
Actresses Approched For Parineeta Movie
Aishwarya Rai Parineeta
Rani Mukerji Parineeta
Vidya Balan Facts
Vidya Balan Movies
Vidya Balan Career
Vidya Balan Upcoming Films
Vidya Balan Net Worth
Vidya Balan Husband
Vidya Balan Instagram