बात 20 अगस्त 2026 की है. साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और मोहनलाल की फिल्म खलीफा (Khalifa) सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं. फिल्म का बजट भी लगभग 50 करोड़ रुपये था. लेकिन फिल्म ने रिलीज के साथ ही फैन्स को निराश किया. आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. कहानी के मोर्चे पर फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाने में नाकाम रही. लेकिन इसी फिल्म को लेकर ओटीटी पर कुछ ऐसी धूम है कि इसे क्राइम-एक्शन थ्रिलर खलीफा एक-दो नहीं, छह अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. आइए जानते हैं फिल्म किस दिन हो रही है रिलीज, कितना रहा कलेक्शन और क्या है मामला?
यह भी पढ़ें | माधुरी दीक्षित की 29 साल पुरानी वो फिल्म जिसके 10 के दस गाने थे सुपरहिट, बिके 1.25 करोड़ कैसेट
छह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'खलीफा'
'खलीफा' 9 अक्तूबर 2026 से ओटीटी पर आएगी. ये अमेजन प्राइम वीडियो, अहा, मनोरमा मैक्स और लॉयन्सगेट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा विदेशी दर्शकों के लिए फिल्म की स्ट्रीमिंग स्टार्सप्ले और सिम्प्ली साउथ पर भी की जाएगी. यानी फिल्म को भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचाने की कोशिश की गई है. एक फिल्म का एक साथ इतने प्लेटफॉर्म पर पहुंचना दिलचस्प है. खासकर तब, जब थिएटर में फिल्म को जोश बढ़ाने वाला दर्शकों का साथ ना मिला हो. ऐसे में ओटीटी रिलीज 'खलीफा' को उन दर्शकों तक पहुंचने का दूसरा मौका दे सकती है, जो इसे सिनेमाघरों में मिस कर गए थे.
'खलीफा' की स्टारकास्ट
‘खलीफा' को एक बड़े बजट की मलयालम फिल्म के तौर पर पेश किया गया. फिल्म का निर्देशन वैसाख ने किया, जो पुलिमुरुगन और पोक्किरी राजा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मालविका शर्मा, शम्मी तिलकन, इंद्रंस, सुरेश ओबेरॉय, रंजी पनिकर और मोहिनी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म में मोहनलाल और टोविनो थॉमस के कैमियो हैं. लेकिन ये कैमियो भी अपना जादू नहीं दिखा सके. फिल्म का म्यूजिक जैक्स बिजॉय की है.
हां एक खास बात यह है कि दर्शकों को इसके लिए किसी एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की सदस्यता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि फिल्म को कई सेवाओं पर उपलब्ध कराया जा रहा है.