एक साल में 10 में से 9 हिट देने वाला सुपरस्टार, 1972 में किया बॉक्स ऑफिस पर राज, आज दामाद का बॉलीवुड पर जलवा

1972 में एक सुपरस्टार ने 10 में से 9 हिट देकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था, आज उनके दामाद उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक साल में 10 में से 9 हिट देने वाला सुपरस्टार
नई दिल्ली:

आज जब बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड टूटते हैं, तो एक दौर ऐसा भी था जब रिकॉर्ड बनाना जैसे किसी एक ही स्टार की आदत बन गई थी. सिनेमाघरों के बाहर भीड़ उमड़ती थी, टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था और हर नई रिलीज अपने आप हिट मानी जाती थी. उस साल फिल्मों की लाइन लगी थी और हर फिल्म दर्शकों के दिल में उतरती चली गई. 10 में से 9 फिल्मों का हिट होना आज भी किसी चमत्कार से कम नहीं लगता. ये वही साल था जब हिंदी सिनेमा को उसका पहला सुपरस्टार मिला और वो नाम था राजेश खन्ना.

हिट फिल्मों की झड़ी ने बनाया बादशाह

1972 में ‘दुश्मन', ‘अमर प्रेम', ‘बावर्ची', ‘अपना देश', ‘राजा जानी', ‘दिल दौलत दुनिया', ‘अनुराग', ‘शहजादा' और ‘मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. हर फिल्म में अलग अंदाज और कहानी देखने को मिली, लेकिन दर्शकों का प्यार हर बार एक जैसा रहा. कभी रोमांस, कभी इमोशन और कभी पारिवारिक ड्रामा, हर किरदार में वो पूरी तरह छा गए. यही वजह रही कि उस साल उनका स्टारडम अपने चरम पर पहुंच गया.

ये भी पढे़ं- मनोज बाजपेयी की पत्नी, शबाना रजा से बनीं 'नेहा', अजय देवगन, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन बनीं हीरोइन, अब हैं गुमनाम

फैंस के दिलों में बस गया था सुपरस्टार

उस दौर में फैंस की दीवानगी किसी कहानी से कम नहीं थी. लोग उनके पोस्टर पर फूल चढ़ाते थे और उनके लिए खून से खत लिखते थे. उनकी मुस्कान और डायलॉग बोलने का अंदाज लोगों को दीवाना बना देता था. स्क्रीन पर आते ही तालियां गूंज उठती थीं. 1972 ने इस स्टारडम को इतिहास बना दिया और उन्हें हमेशा के लिए खास बना दिया.

Advertisement

अब दामाद के नाम है बॉक्स ऑफिस की कमान

समय बदला लेकिन स्टारडम की ये कहानी आज भी जारी है. आज उनके दामाद अक्षय कुमार इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिल हैं और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं. जिस तरह एक दौर में ससुर ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया, उसी तरह आज दामाद भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

ये भी पढे़ं- 700 से ज्यादा फिल्में कर सबसे महंगी बनी थी हीरोइन, क्रूर सास बन रातोंरात हुईं मशहूर, दूरदर्शन की रामायण से है गहरा नाता

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में वोटों का सैलाब! रिकॉर्ड वोटिंग ने किसकी नींद उड़ाई? | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article