माधुरी दीक्षित-अरुण गोविल को मौका देने वाले इस शख्स ने पैसों के बिना शुरू हुआ सफर, आज पोते ने बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

Barjatya Family Net Worth: ताराचंद बड़जात्या ने पैसों के बिना सफर  शुरू किया और मेहनत के दम पर राजश्री जैसा बड़ा साम्राज्य खड़ा किया, जिसने माधुरी दीक्षित अरुण गोविल जैसे नए कलाकारों को मौका दिया.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
इस शख्स के पोते ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कुछ निर्माता ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सोच ही बदल दी. ऐसे ही महान फिल्म निर्माता थे ताराचंद बड़जात्या. उनकी फिल्मों में प्यार, रिश्ते, परिवार और भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती थी. आज भी राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्मों को लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इतना बड़ा फिल्मी साम्राज्य खड़ा करने वाले ताराचंद बड़जात्या ने अपने करियर की शुरुआत बिना पैसों के की थी. उन्होंने सिर्फ सीखने के लिए मुफ्त में थिएटर में काम किया और अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई. 

फिल्मी दुनिया की तरफ खींचा मन

ताराचंद बड़जात्या का जन्म 10 मई 1914 को राजस्थान के कुचामन सिटी में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था. बचपन से ही वह मेहनती थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता में पूरी की. पढ़ाई खत्म होने के बाद उनके सामने सबसे बड़ा सवाल था कि जीवन में आगे क्या करना है. उस समय ताराचंद बड़जात्या का मन फिल्मी दुनिया की तरफ खिंचने लगा. 

ये भी पढ़ें- 300 करोड़ नेटवर्थ वाला टीवी का हाइएस्ट पेड कॉमेडियन, बॉलीवुड में फ्लॉप की हैट्रिक, 11 साल के करियर में 1 हिट

19 साल की उम्र में बिना वेतन के काम किया शुरू

साल 1933 में जब वह केवल 19 साल के थे, तब उन्होंने 'मोती महल थिएटर्स' में काम शुरू किया. सबसे खास बात यह थी कि वह वहां बिना किसी वेतन के काम करते थे. उन्हें पैसे से ज्यादा सीखने की चिंता थी. वह थिएटर में छोटे-छोटे काम करते, लोगों को ध्यान से देखते और फिल्मी दुनिया को समझने की कोशिश करते. उनकी मेहनत और लगन से थिएटर के मालिक इतने प्रभावित हुए कि आगे चलकर उन्होंने ताराचंद बड़जात्या की आर्थिक मदद भी की. 

Advertisement

शोले जैसी फिल्मों का किया डिस्ट्रिब्यूशन

इसी मेहनत का नतीजा था कि 15 अगस्त 1947 को ताराचंद बड़जात्या ने 'राजश्री पिक्चर्स' की स्थापना की. बाद में यही कंपनी 'राजश्री प्रोडक्शन्स' के नाम से मशहूर हुई. इस बैनर के तहत उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो सीधे लोगों के दिलों से जुड़ गईं. ताराचंद बड़जात्या दूर की सोच रखते थे. उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी सिनेमा से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने कई बड़ी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन भी किया. 'शोले', 'अमर अकबर एंथनी', 'धरमवीर', 'कुली', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'आनंद' जैसी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन उनके जरिए हुआ था. 

दोस्ती ने रच दिया इतिहास

साल 1960 के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया. उनकी पहली बड़ी फिल्म 'आरती' थी, जिसे लोगों ने पसंद किया. इसके बाद साल 1964 में आई फिल्म 'दोस्ती' ने इतिहास रच दिया. यह फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई और इसे 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले. इसके बाद 'गीत गाता चल', 'चितचोर', 'तपस्या', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए', 'सावन को आने दो', 'नदिया के पार' और 'सारांश' जैसी कई यादगार फिल्में आईं. 

Advertisement

माधुरी दीक्षित-अरुण गोविल को दिया मौका

ताराचंद बड़जात्या की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह नए कलाकारों को मौका देने से कभी नहीं डरते थे. उन्होंने माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अरुण गोविल, उदित नारायण और अलका याग्निक जैसे कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया. 21 सितंबर 1992 को ताराचंद बड़जात्या का निधन हो गया लेकिन उनकी सोच और मेहनत की कहानी आज भी लोगों को प्रेरणा देती है. आज राजश्री प्रोडक्शन का रेवेन्यू 186 करोड़ तक का बताया जाता है. जबकि इस कंपनी के मालिक सूरज बड़जात्या, जो ताराचंद बड़जात्या के पोते हैं. उनका नेटवर्थ 35 से 40 करोड़ है.  

ये भी पढ़ें- फिल्मों में नहीं मिला काम, कपड़ों का कारोबार किया शुरू, 90s में जावेद जाफरी से मिलकर बदली किस्मत, बने टीवी के सुपरस्टार

Featured Video Of The Day
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी!; गुस्साए लोगों ने किया पायधुनी थाने का घेराव, फांसी की मांग
Topics mentioned in this article
Tarachand Barjatya
Tarachand Barjatya Birthday
Who Is Tarachand Barjatya
Sooraj Barjatrya
Tarachand Barjatya Wife Tarachand Barjatya Family Tree